शनिवार को वर्ल्ड टी20 क्रिकेट में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंची पाकिस्तान टीम ने रविवार सुबह ईडन गार्डन्स में अभ्यास किया. पाकिस्तानी टीम ने ये अभ्यास कड़ी सुरक्षा में किया.
खिलाड़ियों ने कंमांडो के बीच रविवार को अपना अभ्यास शुरू किया. शनिवार को पहुंची पाक टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से होटल लाया गया. कोलकाता एयरपोर्ट पर एनएसजी के कमांडो की भी तैनाती की गई थी.
Security tightened at Eden Gardens in Kolkata
— ANI (@ANI_news)
पीसीबी और पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार से सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होने के बाद ही टीम को भारत भेजा है. सुरक्षा कारणों से ही 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत-पाक मैच को कोलकाता में शिफ्ट किया गया.
Pakistan Cricket Team's warm up session at Eden Gardens in Kolkata
— ANI (@ANI_news)
पाकिस्तानी ने शुक्रवार रात लाहौर से पहले आबुधाबी के लिए उड़ान भरी. जहां टीम ने थोड़ी देर आराम करने के बाद इतिहाद विमानसेवा से भारत के लिए उड़ान भरी थी जिसके बाद शनिवार शाम तक पाकिस्तानी टीम कोलकाता पहुंच गई थी.