scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान, क्या बोले ओवैसी?

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान, क्या बोले ओवैसी?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. दोनों पार्टियां आगामी चुनावों के लिए एक साथ आने का दावा तो कर रही हैं, लेकिन अंदरूनी तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस के नेता जहां 150 से लेकर 200 सीटों तक की मांग कर रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव का कहना है कि गठबंधन में सीट नहीं, बल्कि जीत महत्वपूर्ण है. कांग्रेस पार्टी सीटों के बंटवारे को पहले स्पष्ट करना चाहती है, जबकि समाजवादी पार्टी का मानना है कि जीत का आधार ही सबसे बड़ा पैमाना होना चाहिए.

Advertisement
Advertisement