scorecardresearch
 

लॉर्ड्स में होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? सामने आया हिटमैन का वीडियो, फैन्स की बढ़ीं धड़कनें

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुई थी कि लॉर्ड्स का मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच होगा. लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को खारिज कर दिया. अब तीसरे मैच से ठीक पहले रोहित का एक वीडियो फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

Advertisement
X
अफवाहों पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी? (photo- PTI)
अफवाहों पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी? (photo- PTI)

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. ऐसे में अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलकर आलोचकों की बोलती बंद करना चाहेंगे. रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म था. 

रोहित नहीं लेंगे संन्यास 

ऐसी खबरें थी कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का अंतिम मैच खेलने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर उतरने वाले हैं. मामला बढ़ता देख इन तमाम अटकलों पर खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और रोहित शर्मा ने विराम लगा दिया है. फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं.

रोहित का वीडियो आया सामने

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच से ठीक पहले लॉर्ड्स के मैदान से रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित शर्मा टीम के साथ स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान उन्हें काफी कूल अंदाज में देखा गया. इस वीडियो में रोहित शर्मा टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ बेहद शांत अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता नहीं...', हिटमैन के सपोर्ट में उतरे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल VIDEO

अफवाहों को लेकर कही यह बात

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए रोहित ने कोटक से कहा कि हम लोग को बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या? रोहित के इस बयान से साफ है कि टीम के अंदर बाहरी अफवाहों का कोई असर नहीं है और खिलाड़ी पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- India vs England: लॉर्ड्स में कैसा है रोहित का र‍िकॉर्ड, कोहली ने क्या धमाल मचाया, आंकड़े और रिकॉर्ड चौंकाने वाले 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया था रिएक्शन

इस पूरे मामले पर उड़ रही अफवाहों को शांत करने के लिए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया को खुद सामने आना पड़ा. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया. सैकिया ने कहा कि बोर्ड या चयनकर्ताओं ने रोहित के संन्यास को लेकर कोई बात नहीं की है. रोहित शर्मा जब तक चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा हैं और फिट हैं तब तक वह भारतीय जर्सी में खेलते रहेंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement