भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. जहां रविवार ( 8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है. फाइनल से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक लाइन फिर चर्चा में आ गई है- History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे.
यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी. रोहित शर्मा ने ने तब कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हमेशा नया इतिहास भी बन सकता है.
दरअसल रोहित का यह बयान सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि टीम के माइंडसेट को दिखाता है. इसमें दो बड़े मैसेज छिपे हैं, एक है इतिहास को दोहराने का और दूसरा इतिहास को हराने का. ऐसे में सवाल है कि क्या सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया उस सपने को पूरा कर पागी, जो रोहित ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में कही थी. क्या History Repeat और History Defeat होगी.
'History Repeat' का मतलब क्या है?
रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का सीधा मतलब है 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना. यानी भारत अगर 2026 का खिताब जीतता है तो वह अपना पिछला टाइटल डिफेंड करेगा और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनेगा.
'History Defeat' का मतलब क्या है?
'History Defeat' का मतलब उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना है जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने हुए हैं. जैसे: टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी टीम डिफेंडिंग बनकर अगला टाइटल नहीं जीत सकी है. किसी टीम ने होस्ट कंडीशंस में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है 2026 मे टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है.
कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप तीन बार नहीं जीत पाई
इतिहास कहता है कि ये चीजें मुश्किल हैं या शायद मुमकिन नहीं हैं. लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां मैदान पर कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा था कि इस बार टीम इंडिया सिर्फ इतिहास को दोहराने नहीं बल्कि इतिहास को हराने के लिए भी मैदान पर उतरेगी.
इंग्लैंड पर जीत के बाद फिर चर्चा में आया बयान
अब जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है तो रोहित शर्मा का यही बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स- History Repeat karenge, History Defeat karenge को लेकर मीम्स, रील्स और पोस्ट बना रहे हैं. भारतीय टीम के सामने अब आखिरी चुनौती न्यूजीलैंड की है. अगर टीम इंडिया फाइनल जीतती है तो रोहित शर्मा का यह बयान सिर्फ मोटिवेशनल लाइन नहीं रहेगा, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नई कहानी भी बन जाएगा.
ICC Men's T20 World Cup के विजेता
2007– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2009 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खिताब अपने नाम किया.
2010 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2012 – वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
2014 – श्रीलंका ने बांग्लादेश में खिताब जीता.
2016 – वेस्टइंडीज ने भारत में दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में जीत दर्ज की.
2022 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता और दूसरी बार चैम्पियन बना.
2024 – भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीती.