scorecardresearch
 

यॉर्कर किंग का बैटिंग अवतार! बुमराह ने एक ओवर में ठोके 18 रन, ब्रॉड वाला कारनामा याद आया

जसप्रीत बुमराह के इस आतिशी प्रदर्शन के बावजूद भारतीय गेंदबाज इस छोटे लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके. इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने मोर्चा संभाला और सूझबूझ भरी पारी खेलकर अपनी टीम की नैया पार लगाई. इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 234 रनों का टारगेट हासिल कर लिया और इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की.

Advertisement
X
फैन्स को याद आई पुरानी बुमराह की याद (X@BCCI)
फैन्स को याद आई पुरानी बुमराह की याद (X@BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों की सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर आ गई है. भारतीय टीम की इस हार के साथ ही अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक साबित होने वाला है. भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने दूसरे मैच में गेंद नहीं बल्कि बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. ये बात अलग है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल नहीं हो सकी.

बुमराह ने एक ओवर में जड़ दिए 18 रन

दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से थर-थर कंपाने वाले बुमराह ने इस बार गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया है. गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में बल्ले के साथ बुमराह ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए. दूसरे वनडे मुकाबले में बुमराह अपने बल्ले से महफिल लूट ले गए. नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने उतरे बुमराह ने पाकिस्तान मूल के रहने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद के एक ही ओवर में 3 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

साकिब महमूद के छूटे पसीने

भारतीय पारी के 43वें ओवर में जब बुमराह क्रीज पर आए तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इस कदर आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे. बुमराह ने ओवर की पहली ही गेंद पर मिड-विकेट की दिशा में शानदार चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. दूसरी गेंद खाली जाने के बाद उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो और बेहतरीन चौके लगाए. ओवर की अंतिम गेंद पर बुमराह ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से एक लाजवाब पुल शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री पार छह रनों के लिए चली गई. इस ओवर का स्कोर 4, 0, 4, 4, 0, 6 रहा.

Advertisement

ऐसा रहा ओवर का हाल

साकिब महमूद की पहली गेंद पर बुमराह ने शानदार टाइमिंग के साथ मिड-विकेट की तरफ चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर साकिब की लाइन-लेंथ बिगाड़ते हुए बुमराह ने लगातार दो और करारे चौके जड़े. ओवर की आखरी गेंद पर बुमराह ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में की, जब उन्होंने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से एक बेहतरीन छक्का जड़ा. इस एक ओवर से भारत के खाते में पूरे 18 रन आए.

बुमराह के नाम दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड

बुमराह की इस पारी ने फैन्स को साल 2022 के एजबेस्टन टेस्ट की याद दिला दी. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में रिकॉर्ड 35 रन बटोरे थे. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. यह रिकॉर्ड आज भी जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है. अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement