IPL FINAL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आज (31 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा.
इस पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनो टीमें अब खिताबी जीत से सिर्फ एक कदम दूर हैं. दोनों टीमों का लक्ष्य फाइनल मुकाबला जीतना होगा. जो भी टीम ये फाइनल जीतेगी, वो दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी.
The dream of Title No. 2⃣ 🏆
But only 1⃣ can fulfill it on Sunday ❤️💙
Who will it be? 👀#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/IbjZHLSPBA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह बना ली थी. उस मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने धमाकेदार 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी.
आरसीबी ने 5वीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है. वहीं गुजरात टाइटन्स IPL में तीसरी बार फाइनल खेलेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी मे ही आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
The eyes say it all 👀
The hunger, the focus, and the desire to lift that trophy 🏆#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/5S6EAqSbcH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
2022 में गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले ही IPL सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की थी. जो भी टीम इस फाइनल को जीतेगी, वह आईपीएल में अगले दौर की सबसे ताकतवर टीम बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाएगी, ठीक वैसे ही जैसे कभी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना दबदबा कायम किया था.
खास तौर पर आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका है. टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई और चेन्नई के बाद बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बन सकती है.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: आईपीएल में आज बेंगलुरु-गुजरात के बीच खिताबी जंग, 'किंग' कोहली और 'प्रिंस' गिल आमने-सामने
कप्तान रजत पाटीदार की शांत और संतुलित कप्तानी ने पिछले दो सीजन में आरसीबी को नई पहचान दी है. अब वह उस खास क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक जीत दूर हैं, जहां फिलहाल सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों का नाम दर्ज है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो-दो आईपीएल खिताब दिलाए.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस आईपीएल सीजन 14 मैचों में 196.76 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं. इस सीजन रजत ने 41 छक्के भी जड़े हैं. रजत पाटीदार ने RCB के लिए 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 19 में जीत और 8 में हार मिली है. इस आईपीएल सीजन दोनों ही टीमें 3 बार आपस में भिड़ीं. इस दौरान स्कोर आरसीबी के पक्ष में 2-1 रहा.
A journey filled with aura of 𝙙𝙚𝙛𝙚𝙣𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙘𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣𝙨 ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Now 1️⃣ win away from a destination very few have touched 👉 🏆🏆
🎥 Presenting #RCB's 𝙍𝙤𝙖𝙙 𝙩𝙤 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡 👏#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets https://t.co/A1BZEVZcj9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, फिल साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, मानव सुथार, जयंत यादव.