scorecardresearch
 
Advertisement

जनरल अनिल चौहान के बाद अब जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने नए CDS, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

जनरल अनिल चौहान के बाद अब जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने नए CDS, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में पदभार संभाल लिया है. उन्होंने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में संभाली है, जब भारतीय सेना कई महत्वपूर्ण बदलावों और आधुनिकीकरण की प्रक्रियाओं से गुजर रही है. राजा सुब्रमणि देश के तीसरे CDS बने हैं और उन्हें सेना, नौसेना तथा वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का व्यापक अनुभव प्राप्त ह. पाकिस्तान और चीन से जुड़े रणनीतिक मामलों के जानकार माने जाने वाले राजा सुब्रमणि नॉर्दर्न कमांड, सेंट्रल कमांड और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.

Advertisement
Advertisement