scorecardresearch
 

पृथ्वी ने अनुशासनहीनता की अटकलों पर कहा- ये सब अफवाह है

19 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस भेज दिया गया था और यह माना जा रहा है कि ऐसा इस युवा खिलाड़ी के ध्यान कहीं और लगाने के कारण किया गया था.

Advertisement
X
Prithvi shaw
Prithvi shaw

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने उन अटकलबाजियों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दौरे से अनुशासनहीनता के कारण भेजा गया था और उन्होंने जोर दिया कि ऐसा उनके टखने की चोट से उबरने में देरी होने के कारण ही हुआ था.

पृथ्वी को अभ्यास मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी और शुरू में कहा गया था कि वह तीसरे टेस्ट के बाद उपलब्ध रहेंगे. लेकिन, 19 वर्षीय खिलाड़ी को वापस भेज दिया गया और यह माना जा रहा है कि ऐसा इस युवा खिलाड़ी के ध्यान कहीं और लगाने के कारण किया गया था.

पृथ्वी ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया सत्र के दौरान कहा, ‘ये सब अफवाहें हैं, इसलिए मैं इन पर ध्यान नहीं दूंगा.’ पृथ्वी से पूछा गया कि रिहैबिलिटेशन के दौरान क्या वह कड़ी मेहनत नहीं कर रहे थे.

Advertisement

इस पर उन्होंने कहा, ‘किसी ने भी मुझे इस बारे में नहीं बताया कि मैं कड़ी मेहनत नहीं कर रहा. मैं खेलना चाहता था लेकिन चोटिल हो गया. मुझे लगा कि मैं मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में खेल सकता हूं. लेकिन, चोट से उबरने की प्रक्रिया में प्रगति धीमी थी.’

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के लिए अभी टीम चुनी जानी बाकी है, ऐसे में केएल राहुल की नाकामी का फायदा पृथ्वी शॉ को मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

ऐसे में अगर पृथ्वी शॉ आईपीएल में अच्छा प्रदशन करते हैं तो केएल राहुल की जगह वह वर्ल्ड कप की टीम में टीम इंडिया के रिजर्व ओपनर हो सकते हैं. पृथ्वी शॉ आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं और कई दिग्गजों को पृथ्वी शॉ में वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिलती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement