वहीं रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन और डैरेल मिचेल को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में कप्तान मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और कोल मैककोन्ची विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम के साथ क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, रायन रिकेलटन और डेविड मिलर को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में मार्को येन्सन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| हालाँकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जीत के बाद किस टीम के हाथ लगती है फ़ाइनल मैच की टिकट और किसे शिकस्त मिलने पर अपने घर की ओर लौटना पड़ता है| तो बने रहिएगा इन सवालों के जवाब इस रोमांचक मुकाबले के दौरान पाने के लिए हमारे साथ|