रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ईडन गार्डंस पर एक और जबरदस्त पारी खेली जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी. रोहित और उनकी टीम ने पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों मिली पिछली हार से सबक लेकर इस मैच में कोई गलती नहीं दोहराई.
रोहित ने 54 गेंदों पर नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेली जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल हैं. उन्हें जोस बटलर (22 गेंदों पर 41 रन) का अच्छा साथ मिला जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े. इससे मुंबई 19.1 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाकर में दूसरे मैच में ही अपना खाता खोलने में सफल रहा.
KKR ने बनाए थे 187 रन
इससे पहले गौतम गंभीर ने 52 गेंदों पर 64 रन बनाकर कप्तान की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी. उन्होंने मनीष पांडे (29 गेंदों पर 52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए दस ओवर में 100 रन की साझेदारी की. आंद्रे रसेल ने केवल 17 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली जिससे केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 187 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया था. मुंबई की तरफ से मिशेल मैकलीनगन ने 25 रन देकर दो विकेट लिए. केकेआर की यह दूसरे मैच में पहली हार है. उसने पहले मैच में पर आसान जीत दर्ज की थी.
. skipper poses for after his match winning knock against
— IndianPremierLeague (@IPL)
रोहित शर्मा ने एक ओवर पहले ही किया कमाल
मैकलीनगन ने पीयूष चावला पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद भी छह रन के लिए भेजी. उन्होंने आठ गेंदों पर 20 रन बनाए जो टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर है. इससे हालांकि केकेआर को जरूरी रन गति मिल गई. रोहित ने 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनका टी20 में 38वां और आईपीएल में 25वां पचासा है. मुंबई के दमदार बल्लेबाज अभी बचे हुए थे लेकिन गेंद और रनों के बीच अंतर बढ़ रहा था. बटलर ने ऐसे में पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले ब्रैड हाग पर चौका और छक्का जड़कर उनके एक ओवर में 17 रन बटोरने में योगदान दिया. इसके बाद उन्होंने रसेल को निशाना बनाया और उनके ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 18 रन लेकर हिसाब बराबर कर दिया. मुंबई को आखिरी दो ओवरों में 18 रन की दरकार थी. गंभीर ने रसेल पर भरोसा जताया और वह बटलर को आउट करने में सफल रहे. इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. रोहित ने हालांकि उनकी अगली तीन गेदों पर तीन चौके लगाकर एक ओवर पहले ही स्कोर बराबर कर दिया था.
पांडे ने शुरू से ही करने की कोशिश की और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में दिखाई गई अपनी फॉर्म की यादें ताजा की. हार्दिक पांड्या पर उन्होंने बिना किसी परेशानी के छक्का लगाया जबकि हरभजन सिंह पर लगाया गया लंबा शाट जबरदस्त था.
. played a captain's innings tonight with 84*(54) & earned the team a victory!
— Mumbai Indians (@mipaltan)
पांड्या ने किया गंभीर की पारी का अंत
गंभीर ने जगदीश सुचित की गेंद छह रन के लिए भेजी जो सात आईपीएल पारियों के बाद उनका पहला छक्का था. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करके टी20 में अपना 40वां अर्धशतक पूरा किया. पांडे ने हालांकि टी20 में 12वां और आईपीएल में पिछले दो साल में पहला अर्धशतक पूरा करने के लिये केवल 26 गेंद खेली. हरभजन की टॉप स्पिन पर हालांकि वह चूक गए और गेंदबाज को वापस कैच दे बैठे. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. रसेल ने सही समय पर क्रीज पर कदम रखा और आते ही साउथी पर दो छक्के जड़कर शुरुआत की. उन्होंने मैकलीनगन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले हरभजन और जसप्रीत बुमराह की गेंदे भी छह रन के लिए भेजी. पांड्या ने गंभीर की पारी का अंत किया जिसमें उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. अपना 200वां टी20 मैच खेल रहे युसुफ पठान छह गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे.