scorecardresearch
 

मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल मैच से पहले लिया रेस्ट, प्रैक्टिस सेशन नहीं लिया हिस्सा

मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. क्वार्टर फाइनल की थकान मिटाने के लिए शमी ने एक दिन का एक्स्ट्रा रेस्ट मांगा था.

Advertisement
X
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी

में टीम इंडिया के सबसे सफल ने सेमीफाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. क्वार्टर फाइनल की थकान मिटाने के लिए शमी ने एक दिन का एक्स्ट्रा रेस्ट मांगा था.

शमी जब प्रैक्टिस सेशन के लिए नहीं आए तो उनके घुटने की स्थिति को लेकर बातें की जाने लगी थी, लेकिन टीम के मीडिया मैनेजर आर एन बाबा ने साफ किया कि चिंता की कोई बात नहीं है.

बाबा ने कहा, 'शमी 100 परसेंट फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेगा.' बाबा से पूछा गया कि शमी ने मोहित शर्मा और उमेश यादव की तरफ फुटबाल क्यों नहीं खेली और नेट्स पर गेंदबाजी क्यों नहीं की तो उन्होंने कहा, 'उसने एक दिन तक एक्स्ट्रा रेस्ट मांगा था. उसकी बात मान ली गई.'

शमी ने वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार को नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement