scorecardresearch
 

T20 लीग पहले, देश बाद में! इस स्टार क्रिकेटर ने छोड़ा सेंटल कॉन्ट्रैक्ट, BBL में काटेगा गदर

माइकल ब्रेसवेल का फैसला ऐसे समय में आया है, जब न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है. कीवी टीम के लिए राहत की बात यह है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने के बावजूद यह अनुभवी ऑलराउंडर चयन के लिए उपलब्ध रहेगा.

Advertisement
X
माइकल ब्रेसवेल का बड़ा फैसला, BBL खेलने के लिए छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट. (Photo: PTI)
माइकल ब्रेसवेल का बड़ा फैसला, BBL खेलने के लिए छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट. (Photo: PTI)

न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का फैसला किया है. हालांकि, ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड टीम से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है. वह कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट के तहत न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध रहेंगे और भारत के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज में भी खेलेंगे.

माइकल ब्रेसवेल ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में खेलने के लिए यह कदम उठाया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके फैसले का समर्थन किया है. 35 वर्षीय ब्रेसवेल अब तक न्यूजीलैंड के लिए 105 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने के बावजूद माइकल ब्रेसवेल ने साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड के लिए उनका कमिटमेंट बरकरार है. वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज में टीम का हिस्सा बनने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

ब्रेसवेल ने पूरे मामले पर क्या कहा?
माइकल ब्रेसवेल ने कहा, 'मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह मौका लेने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है. एक व्हाइट-बॉल खिलाड़ी के तौर पर यह ऐसा अवसर था जिसे छोड़ना मुश्किल था. मैं ब्लैक कैप्स के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. भारत के खिलाफ आगामी सीरीज और भविष्य की व्हाइट-बॉल सीरीज में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं.'

Advertisement

माइकल ब्रेसवेल की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है. 33 वर्षीय केली को अपने करियर में पहली बार फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट मिला है. घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले केली को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है.

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने निक केली की जमकर तारीफ की. वाल्टर ने कहा कि निक केली कई सीजन से घरेलू क्रिकेट में टीम के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर इस कॉन्ट्रैक्ट के हकदार बने हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी का इंटरनेशनल क्रिकेट में थोड़ा देर से आना कई बार उसके लिए फायदेमंद होता है क्योंकि तब वह अपने खेल को अच्छी तरह समझ चुका होता है और दबाव में खुद पर भरोसा कर सकता है.

माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने विदेशी लीग में खेलने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का फैसला किया है. पिछले महीने मार्क चैपमैन ने भी 2026-27 सीजन के लिए कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट चुना था. फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट भी पहले इस व्यवस्था का हिस्सा रह चुके हैं. इससे साफ है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ विदेशी घरेलू लीग में खेलने के विकल्प को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.

Advertisement

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कीवी खिलाड़ी: टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फॉल्क्स, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम, निक केली, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement