इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर में लगी गंभीर चोट के चलते कम से कम दो मैचों से बाहर हो गए हैं.
पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लुंगी एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए थे. तब पंजाब की पारी के दौरान प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में वह संतुलन खो बैठे और उनका सिर जमीन से टकरा गया. स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया.
𝗦𝗰𝗮𝗿𝘆 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗮𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗔𝗿𝘂𝗻 𝗝𝗮𝗶𝘁𝗹𝗲𝘆 𝗦𝘁𝗮𝗱𝗶𝘂𝗺 𝗮𝘀 𝗟𝘂𝗻𝗴𝗶 𝗡𝗴𝗶𝗱𝗶 𝗳𝗮𝗹𝗹𝘀 𝗵𝗮𝗿𝗱 𝗼𝗻 𝗵𝗶𝘀 𝗵𝗲𝗮𝗱 𝘄𝗵𝗶𝗹𝗲 𝗮𝘁𝘁𝗲𝗺𝗽𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗮 𝗰𝗮𝘁𝗰𝗵. 𝗠𝗲𝗱𝗶𝗰𝗮𝗹 𝘁𝗲𝗮𝗺 𝗿𝘂𝘀𝗵𝗲𝘀 𝗶𝗻, 𝗮𝗺𝗯𝘂𝗹𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗮𝗹𝗹𝗲𝗱. 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿𝘀… pic.twitter.com/3Clq0ha7sQ
— KNS (@KNSKashmir) April 25, 2026
हालांकि बाद में राहत की खबर आई कि लुंगी की हालत स्थिर है, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है. इसी वजह से वह आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेंगे.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जाएगी.
लुंगी की गैरमौजूदगी में DC ने अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया है, जिन्हें उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला है.
वहीं, इस मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा. इसके बावजूद पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया, जिससे दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.
अब सबकी नजर लुंगी की फिटनेस पर टिकी है, क्योंकि IPL के अहम चरण में उनकी वापसी DC के लिए बेहद जरूरी होगी.