scorecardresearch
 

काव्या मारन की कहां होने वाली है शादी? क्या कोहली स्टाइल में होगी वेडिंग, गुपचुप रहेगी वेन्यू

रिसेप्शन की तारीख सामने आने के बाद शादी की जगह और वेडिंग सेरेमनी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. जब तक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर खुद जानकारी साझा नहीं करते, तब तक ग्रीस में शादी और गुपचुप समारोह की खबरों को अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

Advertisement
X
एसआरएच की सीईओ काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी. (Photo: BCCI)
एसआरएच की सीईओ काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी. (Photo: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नवंबर में शादी कर सकते हैं. इस बीच चेन्नई में रिसेप्शन की तारीख भी सामने आई है. लेकिन शादी कहां होगी, इसे लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की अटकलों ने इस चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिया. पोस्ट के अनुसार, रिसेप्शन 21 नवंबर को होगा. हालांकि काव्या और अनिरुद्ध ने अभी तक शादी की तारीख, जगह या समारोह की योजना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी की रस्में भारत से बाहर हो सकती हैं और इसके लिए ग्रीस संभावित ठिकाने के तौर पर चर्चा में है. कुछ रिपोर्ट्स में 11 नवंबर को शादी होने की संभावना जताई गई है, जबकि इससे पहले 10 नवंबर की तारीख को लेकर भी अटकलें थीं. हालांकि, अभी तक ना तो ग्रीस में शादी होने की पुष्टि हुई है और न ही किसी होटल, रिजॉर्ट या द्वीप का नाम सामने आया है.

Advertisement

कोहली-अनुष्का की तरह होगी गुपचुप शादी?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या दोनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह निजी समारोह में सात फेरे लेंगे. कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी. इस समारोह को मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था और इसकी तैयारियों को लेकर भी बेहद गोपनीयता बरती गई थी.

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने बाद में इस शादी को 'सीक्रेट ऑपरेशन' जैसा बताया था. समारोह की जानकारी बाहर न जाए, इसके लिए तैयारियों के दौरान नकली नामों के इस्तेमाल की खबरें भी सामने आई थीं. अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कोहली के लिए 'राहुल' नाम इस्तेमाल किया था, ताकि शादी की जानकारी लीक न हो.

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं 2025 से जारी हैं. इससे पहले अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा था, 'शादी? हंसो मत दोस्तों, शांत रहो.' बाद में अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र की टिप्पणियों के बाद इन अटकलों को फिर हवा मिली.

दोनों के बीच पेशेवर जुड़ाव भी है. सन पिक्चर्स ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का निर्माण किया था, जिसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया. फिल्म की सफलता के बाद प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें पोर्श कार भी भेंट की थी. अनिरुद्ध ने इसके सीक्वल 'जेलर 2' के लिए भी संगीत दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement