scorecardresearch
 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पहली बार ‘गोल्डन डक’ का शिकार, डेब्यू कर रहे बॉलर ने उड़ाए होश

वैभव सूर्यवंशी पहली बार IPL में गोल्डन डक का शिकार हुए, जिससे RR को बड़ा झटका लगा। वहीं ईशान किशन की 91 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन मैच के हीरो प्रफुल्ल हिंगे रहे जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके.

Advertisement
X
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हुए वैभव (Photo: ITG)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हुए वैभव (Photo: ITG)

IPL 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सबकी नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन इस बार नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. शानदार फॉर्म में चल रहे इस वैभव को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का सामना करना पड़ा.

इससे पहले सूर्यवंशी इस सीजन में 52, 31, 39 और 78 जैसी दमदार पारियां खेल चुके थे, लेकिन इस मैच में उनका खाता भी नहीं खुल सका. यह उनके IPL करियर का पहला गोल्डन डक रहा. इससे पहले वह 2025 में एक बार शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन तब उन्होंने दो गेंदें खेली थीं.

यह भी पढ़ें: RR vs SRH: कौन हैं हिंगे... जिन्होंने IPL डेब्यू के पहले ही ओवर में रचा इतिहास, कोई नहीं कर सका ऐसा

प्रफुल्ल ने मचाई सनसनी

वैभव का विकेट झटका आईपीएल में डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने. प्रफुल्ल ने वो काम किया जो इस सीजन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर जैसे तमाम दिग्गज नहीं कर सके थे. प्रफुल्ल ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव का विकेट झटका. फिर इसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल और प्रोटेरियस को भी पवेलियन भेजा. प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके हों.

Advertisement

ईशान किशन का तूफान

दूसरी ओर, ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 91 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे. किशन ने Heinrich Klaasen (40 रन) के साथ 88 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी इस पारी के दम पर हैदराबाद ने 216 रन बनाए.

इस मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद के 217 रनों के जवाब में राजस्थान की टीम केवल 159 के स्कोर पर ही सिमट गई. हैदराबाद के दो गेंदबाजों प्रफुल्ल और साकिब हुसैन ने कुल 8 विकेट झटके. दोनों इस मुकाबले में अपना डेब्यू कर रहे थे और दोनों ने ही 4-4 विकेट झटके.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement