PBKS vs SRH IPL Live Cricket Score: आईपीएल के 19वें सीजन के 17वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर है. पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में विजेता बनी थी.
आईपीएल में पंजाब-हैदराबाद की टक्कर (Photo: Reuters)
5:48 PM(59 सेकंड पहले)
Score 40/0
Batsmanप्रभसिमरन सिंह 22(10b 2*4 2*6)
Bowlerईशान मलिंगा 1-0-11-0
2.6: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, 1 रन|
5:47 PM(एक मिनट पहले)
2.5: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| ये एक डॉट बॉल हुई|
5:47 PM(2 मिनट पहले)
2.4: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, इस बार टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं मिल सका|
5:46 PM(3 मिनट पहले)
2.3: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर छोटी डाली गई गेंद| उछाल के ऊपर आते हुए हवा में कट शॉट खेला जिसके बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ी और चौका बटोरा|
5:45 PM(3 मिनट पहले)
2.2: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, इस बार आगे आकर लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| इस बार गैप नहीं मिल सका| बाकी का काम फील्डर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
5:44 PM(4 मिनट पहले)
2.1: प्रभसिमरन सिंह को ईशान मलिंगा, छक्का!!! बड़े शॉट के साथ इस गेंदबाज का भी स्वागत हुआ है| पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
5:44 PM(4 मिनट पहले)
ईशान मलिंगा को अब गेंद थमाई गई है...
5:43 PM(5 मिनट पहले)
Score 29/0
Batsmanप्रियांश आर्या 18(8b 2*4 1*6)
Bowlerजयदेव उनादकट 1-0-11-0
1.6: प्रियांश आर्या को जयदेव उनादकट, स्विंग एंड मिस के साथ हुई ओवर की समाप्ति! पुल शॉट के लिए काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| स्लोवर गेंद से चकमा खा गए| 29/0 पीबीकेएस|
5:42 PM(6 मिनट पहले)
1.5: प्रियांश आर्या को जयदेव उनादकट, हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5:42 PM(7 मिनट पहले)
1.4: प्रभसिमरन सिंह को जयदेव उनादकट, क्विक सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई स्लोवर गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
5:41 PM(8 मिनट पहले)
1.3: प्रभसिमरन सिंह को जयदेव उनादकट, छक्का!! वो वाट अ शॉट!! प्रभसिमरन सिंह ने इस गेंद को पटियाला भेजा है| क़दमों का इस्तेमाल किया| लेंथ गेंद को परखा और सामने की तरफ उठाकर मार दिया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड्स में जाकर रुकी है|
5:40 PM(9 मिनट पहले)
1.2: प्रभसिमरन सिंह को जयदेव उनादकट, ऑफ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
5:39 PM(10 मिनट पहले)
1.1: प्रभसिमरन सिंह को जयदेव उनादकट, चौका!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज हुआ है| शानदार पिक अप शॉट प्रभसिमरन के द्वारा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खेला गया है!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5:37 PM(11 मिनट पहले)
Score 18/0
Batsmanप्रियांश आर्या 18(6b 2*4 1*6)
Bowlerहर्ष दुबे 1-0-18-0
0.6: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, चौका!!! लाजवाब शॉट के साथ हुई इस पहले और महंगे ओवर की समाप्ति! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| 18/0 पंजाब किंग्स|
5:37 PM(11 मिनट पहले)
0.5: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! बड़े शॉट की दरकार थी और वो आया| सामने की तरफ उठाकर मारा है| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
5:37 PM(12 मिनट पहले)
0.4: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर ने भागकर स्लाइड करते हुए उसे रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
5:35 PM(14 मिनट पहले)
0.3: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! उछाल के साथ-साथ विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज को बचा लिया है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कप्तान ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प को मिस कर थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई गेंद पर लेग साइड पर स्वीप करने गए थे| लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
5:34 PM(14 मिनट पहले)
0.2: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार विकटों के बीच डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ चिप किया| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| जब तक उसे फील्ड किया गया तब तक दो रन ले लिया गया|
5:34 PM(15 मिनट पहले)
0.1: प्रियांश आर्या को हर्ष दुबे, चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| स्टम्प लाइन की गेंद पर अपना घुटना टिकाया| लेग साइड पर गेंद को स्वीप कर दिया और गैप से चार रन हासिल किया| अच्छी शुरुआत टीम की हुई है|
5:23 PM(26 मिनट पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
5:23 PM(26 मिनट पहले)
जिसके बाद कप्तान ईशान किशन (27) ने आकर कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने लगे| इसी दौरान अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान ने सिक्स लगाना चाहा और कैच आउट हो गए| जिसके बाद अंत में हेनरिक क्लासेन (39) ने कुछ रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 219 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच पंजाब के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि जेवियर बार्टलेट के हाथ 1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ 2 पॉइंट्स अपने खाते में अर्जित करती है| तो बने रहिएगा रन चेज़ का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
5:22 PM(26 मिनट पहले)
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए आज अभिषेक शर्मा का चला बल्ला!! जी हाँ अभिषेक शर्मा के द्वारा खेली गई 74 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की वजह से अब हैदराबाद ने पंजाब की टीम के सामने 220 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैदराबाद की आर्मी ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 120 रनों की शतकीय साझेदारी की| वहीँ अभिषेक शर्मा (74) ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी गेंदबाज़ी करने आए शशांक सिंह ने एक ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया| ऐसे में पहले ट्रैविस हेड (38) कैच थमा बैठे| तो इसी ओवर में अभिषेक भी कैच आउट होकर मैदान से बाहर चले गए|
5:17 PM(31 मिनट पहले)
Score 219/6
Batsmanहर्ष दुबे 1(2b 0*4 0*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 4-0-42-1
19.6: हर्ष दुबे को जेवियर बार्टलेट, सिंगल!! लो फुटटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेला| ऐसे में फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल सका|
5:16 PM(32 मिनट पहले)
19.5: हर्ष दुबे को जेवियर बार्टलेट, डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5:15 PM(34 मिनट पहले)
19.4: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हेनरिक क्लासेन की 39 रनों की पारी का हुआ अंत!! जेवियर बार्टलेट के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर कूपर कोन्नोल्ली के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 218/6 हैदराबाद|
5:13 PM(36 मिनट पहले)
19.3: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम ने अपना दूसरा रिव्यु भी यहाँ पर गंवा दिया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि गेंद बल्ले पर नहीं लगी थी और पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
5:12 PM(36 मिनट पहले)
19.2: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, दुग्गी!! इस बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया है|
5:11 PM(37 मिनट पहले)
19.1: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, दुग्गी!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
5:09 PM(39 मिनट पहले)
Score 214/5
Batsmanनीतीश कुमार रेड्डी 0(1b 0*4 0*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 4-0-50-2
18.6: नीतीश कुमार रेड्डी को अर्शदीप सिंह, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| अंदर आती गेंद पर लैप शॉट खेलने के दौरान बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
5:09 PM(40 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ नीतीश कुमार रेड्डी हैं...
5:08 PM(41 मिनट पहले)
18.5: सलील अरोड़ा को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! सलील अरोड़ा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में ऊँची गई| तभी लॉन्ग ऑन पर मौजूद फील्डर जेवियर बार्टलेट ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 214/5 हैदराबाद|
5:07 PM(41 मिनट पहले)
18.4: हेनरिक क्लासेन को अर्शदीप सिंह, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई कीपर के पास टप्पा खाती हुई गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5:06 PM(42 मिनट पहले)
18.3: सलील अरोड़ा को अर्शदीप सिंह, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
5:06 PM(43 मिनट पहले)
18.2: सलील अरोड़ा को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
5:05 PM(44 मिनट पहले)
18.1: सलील अरोड़ा को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
5:04 PM(45 मिनट पहले)
Score 206/4
Batsmanहेनरिक क्लासेन 34(28b 1*4 1*6)
Bowlerमार्को येन्सन 4-0-40-0
17.6: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, छक्का!! ये आया अम्पायर का इशारा छह रनों का! फ्लिक शॉट खेला गया मिड विकेट की ओर| गेंद हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
5:03 PM(45 मिनट पहले)
17.5: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से रन नहीं आ सका|
5:03 PM(46 मिनट पहले)
17.4: सलील अरोड़ा को मार्को येन्सन, सिंगल!! इसी के साथ हैदराबाद की टीम का 200 रन पूरा हुआ है!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
5:02 PM(46 मिनट पहले)
17.3: सलील अरोड़ा को मार्को येन्सन, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5:02 PM(47 मिनट पहले)
17.2: सलील अरोड़ा को मार्को येन्सन, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5:01 PM(47 मिनट पहले)
17.1: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5:00 PM(48 मिनट पहले)
17.1: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:59 PM(49 मिनट पहले)
Score 197/4
Batsmanहेनरिक क्लासेन 27(25b 1*4 0*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 3-0-33-0
16.6: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया|
4:59 PM(50 मिनट पहले)
16.5: सलील अरोड़ा को युजवेंद्र चहल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4:59 PM(49 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ सलील अरोड़ा हैं...
4:57 PM(51 मिनट पहले)
16.4: अनिकेत वर्मा को युजवेंद्र चहल, आउट!! रन आउट!! इसी के साथ अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई| तभी पहला रन तेज़ी से पूरा किया लेकिन क्लासेन दूसरा रन लेने भाग पड़े| तभी अनिकेत ने रन लेने से मना किया लेकिन उनके साथी खिलाड़ी काफी आगे आ गए थे| इसी वजह से उन्हें भी भागना पड़ा| जिसके बाद फील्डर मार्कस स्टोइनिस ने गेंद को कीपर प्रभसिमरन सिंह के पास थ्रो किया और उन्होंने बॉल को स्टंप्स पर लगा दिया| अनिकेत क्रीज़ से काफी दूर रह गए और रन आउट हो गए| 195/4 हैदराबाद|
4:57 PM(52 मिनट पहले)
16.3: अनिकेत वर्मा को युजवेंद्र चहल, चौका!! अनिकेत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
4:56 PM(52 मिनट पहले)
16.2: अनिकेत वर्मा को युजवेंद्र चहल, दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया है|
4:55 PM(53 मिनट पहले)
16.1: अनिकेत वर्मा को युजवेंद्र चहल, सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4:54 PM(54 मिनट पहले)
Score 182/3
Batsmanअनिकेत वर्मा 5(5b 0*4 0*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 3-0-37-0
15.6: अनिकेत वर्मा को जेवियर बार्टलेट, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
4:54 PM(55 मिनट पहले)
15.5: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
4:53 PM(55 मिनट पहले)
15.4: अनिकेत वर्मा को जेवियर बार्टलेट, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
4:53 PM(56 मिनट पहले)
15.3: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, सिंगल!! रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
4:52 PM(57 मिनट पहले)
15.2: अनिकेत वर्मा को जेवियर बार्टलेट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:51 PM(57 मिनट पहले)
15.1: हेनरिक क्लासेन को जेवियर बार्टलेट, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:48 PM(एक घंटा पहले)
Score 176/3
Batsmanहेनरिक क्लासेन 23(21b 1*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 3-0-31-0
14.6: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
4:47 PM(एक घंटा पहले)
14.5: अनिकेत वर्मा को मार्को येन्सन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4:46 PM(एक घंटा पहले)
14.4: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4:46 PM(एक घंटा पहले)
14.3: अनिकेत वर्मा को मार्को येन्सन, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:45 PM(एक घंटा पहले)
14.2: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
4:44 PM(एक घंटा पहले)
14.1: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
4:44 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ अनिकेत वर्मा हैं...
4:43 PM(एक घंटा पहले)
Score 169/3
Batsmanईशान किशन 27(17b 3*4 1*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 3-0-42-1
13.6: ईशान किशन को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच ईशान किशन 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी इस सीज़न की पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाया| तभी बॉल मिड विकेट बाउंड्री की ओर हवा में गई| जिसके बाद फील्डर मार्को येन्सन ने अपने दाहिने ओर भागकर एक एक हाथ से एक शानदार कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 169/3 हैदराबाद|
4:42 PM(एक घंटा पहले)
13.5: हेनरिक क्लासेन को अर्शदीप सिंह, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया है|
4:41 PM(एक घंटा पहले)
13.4: ईशान किशन को अर्शदीप सिंह, लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
4:40 PM(एक घंटा पहले)
13.3: ईशान किशन को अर्शदीप सिंह, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
4:40 PM(एक घंटा पहले)
13.2: ईशान किशन को अर्शदीप सिंह, छक्का! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
4:39 PM(एक घंटा पहले)
13.1: हेनरिक क्लासेन को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! इस बार कैच का मौका बन गया था लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर पहुंची गेंद!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| तभी फील्डर ने आगे की ओर भागकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर टप्पा खाकर शरीर में लगी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया है|
4:38 PM(एक घंटा पहले)
Score 160/2
Batsmanईशान किशन 20(13b 3*4 0*6)
Bowlerविजयकुमार वैशाख 2-0-33-0
12.6: ईशान किशन को विजयकुमार वैशाख, चौका!! कप्तान ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला जहाँ से चार रन मिल गया|
4:37 PM(एक घंटा पहले)
12.5: हेनरिक क्लासेन को विजयकुमार वैशाख, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4:36 PM(एक घंटा पहले)
12.4: हेनरिक क्लासेन को विजयकुमार वैशाख, गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में हवा में गई गेंद और गेंदबाज़ ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल उनके आगे टप्पा खाकर हाथ में आई| रन नहीं हुआ|
4:36 PM(एक घंटा पहले)
12.3: हेनरिक क्लासेन को विजयकुमार वैशाख, दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया|
4:35 PM(एक घंटा पहले)
12.2: ईशान किशन को विजयकुमार वैशाख, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स की ओर खेलकर सिंगल निकाला है|
4:35 PM(एक घंटा पहले)
12.1: हेनरिक क्लासेन को विजयकुमार वैशाख, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
4:34 PM(एक घंटा पहले)
Score 151/2
Batsmanहेनरिक क्लासेन 12(11b 1*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 2-0-24-0
11.6: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
4:33 PM(एक घंटा पहले)
11.5: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
4:33 PM(एक घंटा पहले)
11.4: ईशान किशन को मार्को येन्सन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:32 PM(एक घंटा पहले)
11.3: ईशान किशन को मार्को येन्सन, चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
4:31 PM(एक घंटा पहले)
11.2: हेनरिक क्लासेन को मार्को येन्सन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:31 PM(एक घंटा पहले)
11.1: ईशान किशन को मार्को येन्सन, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
4:30 PM(एक घंटा पहले)
Score 143/2
Batsmanईशान किशन 9(8b 1*4 0*6)
Bowlerशशांक सिंह 3-0-20-2
10.6: ईशान किशन को शशांक सिंह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
4:29 PM(एक घंटा पहले)
10.5: हेनरिक क्लासेन को शशांक सिंह, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:29 PM(एक घंटा पहले)
10.4: हेनरिक क्लासेन को शशांक सिंह, बाउंड्री!! हेनरिक क्लासेन को यहाँ पर हाथ खोलने का मौका मिला और उन्होंने चौका लगा दिया है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर चार रन हासिल किया है|
4:28 PM(एक घंटा पहले)
10.3: ईशान किशन को शशांक सिंह, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
4:27 PM(एक घंटा पहले)
10.2: ईशान किशन को शशांक सिंह, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
4:27 PM(एक घंटा पहले)
10.1: ईशान किशन को शशांक सिंह, चौका!!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4:26 PM(एक घंटा पहले)
Score 132/2
Batsmanईशान किशन 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 2-0-18-0
9.6: ईशान किशन को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:26 PM(एक घंटा पहले)
9.5: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:25 PM(एक घंटा पहले)
9.5: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, वाइड!! एक और बार गेंदबाज़ ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली है जिसको फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
4:25 PM(एक घंटा पहले)
9.4: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर 2 रन लिया है|
4:24 PM(एक घंटा पहले)
9.4: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:24 PM(एक घंटा पहले)
9.4: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:23 PM(एक घंटा पहले)
9.3: ईशान किशन को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:23 PM(एक घंटा पहले)
9.2: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
4:23 PM(एक घंटा पहले)
9.1: हेनरिक क्लासेन को युजवेंद्र चहल, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
4:21 PM(एक घंटा पहले)
Score 123/2
Batsmanईशान किशन 1(2b 0*4 0*6)
Bowlerशशांक सिंह 2-0-9-2
8.6: ईशान किशन को शशांक सिंह, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
4:21 PM(एक घंटा पहले)
8.5: हेनरिक क्लासेन को शशांक सिंह, मिड ऑफ़ की ओर गेंद को ड्राइव किया गया जहाँ से सिंगल मिल पाया|
4:20 PM(एक घंटा पहले)
8.4: हेनरिक क्लासेन को शशांक सिंह, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
4:20 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन हैं...
4:18 PM(एक घंटा पहले)
8.3: अभिषेक शर्मा को शशांक सिंह, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच अभिषेक शर्मा 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शशांक सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को अभिषेक ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर अर्शदीप सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 122/2 हैदराबाद|
4:18 PM(एक घंटा पहले)
8.3: अभिषेक शर्मा को शशांक सिंह, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:18 PM(एक घंटा पहले)
8.2: ईशान किशन को शशांक सिंह, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:17 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं...
4:16 PM(एक घंटा पहले)
8.1: ट्रैविस हेड को शशांक सिंह, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शशांक सिंह के हाथ लगी विकेट यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़| ऐसे में बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन उनके एक हाथ से बल्ला निकल गया| हालाँकि बॉल बीच बल्ले में लगा लेकिन शॉट में ताकत नहीं लगा सके| जिसके बाद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में गई गेंद और वहां मौजूद फील्डर जेवियर बार्टलेट ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 120/1 हैदराबाद|
4:14 PM(एक घंटा पहले)
Score 120/0
Batsmanअभिषेक शर्मा 74(27b 5*4 8*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 1-0-9-0
7.6: अभिषेक शर्मा को युजवेंद्र चहल, छक्का!! अभिषेक शर्मा ने लगाया अपनी इस पारी का एक और सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर गेंद की लाइन को परखा और लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
4:14 PM(एक घंटा पहले)
7.5: ट्रैविस हेड को युजवेंद्र चहल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4:13 PM(एक घंटा पहले)
7.4: अभिषेक शर्मा को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:13 PM(एक घंटा पहले)
7.3: अभिषेक शर्मा को युजवेंद्र चहल, डॉट गेंद!! इस बार एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| जिसके बाद कीपर ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
4:12 PM(एक घंटा पहले)
7.2: ट्रैविस हेड को युजवेंद्र चहल, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
4:12 PM(एक घंटा पहले)
7.1: ट्रैविस हेड को युजवेंद्र चहल, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4:11 PM(एक घंटा पहले)
Score 111/0
Batsmanट्रैविस हेड 36(19b 5*4 1*6)
Bowlerशशांक सिंह 1-0-6-0
6.6: ट्रैविस हेड को शशांक सिंह, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलना का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगाकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
4:10 PM(एक घंटा पहले)
6.5: ट्रैविस हेड को शशांक सिंह, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
4:10 PM(एक घंटा पहले)
6.4: ट्रैविस हेड को शशांक सिंह, दुग्गी!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया जहाँ से 2 रन मिल गया|
4:09 PM(एक घंटा पहले)
6.3: ट्रैविस हेड को शशांक सिंह, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 2 रन हासिल किया है|
4:09 PM(एक घंटा पहले)
6.2: अभिषेक शर्मा को शशांक सिंह, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
4:08 PM(एक घंटा पहले)
6.1: अभिषेक शर्मा को शशांक सिंह, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
4:06 PM(एक घंटा पहले)
टाइम आउट!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 105/0 है हैदराबाद| फ़िलहाल क्रीज़ पर एसआरएच टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ मौजूद हैं और अभिषेक शर्मा एक तरफ से तेज़ गति से रन बनाकर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है जबकि ट्रैविस हेड भी अपने पुराने ताबड़तोड़ अंदाज़ में लौट आए हैं और अब वो भी मिल रहे मौको पर बाउंड्री जड़ रहे हैं| ऐसे में पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ा जाए|
4:04 PM(एक घंटा पहले)
Score 105/0
Batsmanअभिषेक शर्मा 66(22b 5*4 7*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 2-0-31-0
5.6: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
4:03 PM(एक घंटा पहले)
5.5: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, छक्का!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
4:03 PM(एक घंटा पहले)
5.4: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, सिंगल!! फ्री हिट गेंद का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया सिंगल ही मिल पाया|
4:01 PM(एक घंटा पहले)
5.4: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! हाई फुलटॉस गेंद कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद नो बॉल करार दिया|
4:00 PM(एक घंटा पहले)
5.3: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, चौका!! हैट्रिक बाउंड्री ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
3:59 PM(एक घंटा पहले)
5.2: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3:59 PM(एक घंटा पहले)
5.1: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, चौका!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाहिने तरफ से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3:57 PM(एक घंटा पहले)
Score 84/0
Batsmanअभिषेक शर्मा 59(20b 5*4 6*6)
Bowlerविजयकुमार वैशाख 1-0-24-0
4.6: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! इसी के साथ इस ओवर से आए कुल 24 रन!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद मैदान से बाहर गई छह रनों के लिए| 5 ओवर के बाद 84 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
3:57 PM(एक घंटा पहले)
4.5: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| रन नहीं हुआ|
3:56 PM(एक घंटा पहले)
4.4: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर अभिषेक शर्मा ने लगाकर अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद फील्डर बस गेंद को मैदान के बाहर जाता हुआ देखते रह गए| बॉल गई सीधा दर्शकों के पास छह रनों के लिए|
3:55 PM(एक घंटा पहले)
4.3: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3:54 PM(एक घंटा पहले)
4.2: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, मिड ऑन की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3:53 PM(एक घंटा पहले)
4.1: अभिषेक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा के देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3:52 PM(एक घंटा पहले)
Score 60/0
Batsmanट्रैविस हेड 18(10b 2*4 1*6)
Bowlerमार्को येन्सन 1-0-16-0
3.6: ट्रैविस हेड को मार्को येन्सन, चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| 4 ओवर की समाप्ति के बाद 60 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
3:52 PM(एक घंटा पहले)
3.5: ट्रैविस हेड को मार्को येन्सन, छक्का!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
3:51 PM(एक घंटा पहले)
3.4: अभिषेक शर्मा को मार्को येन्सन, सिंगल!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
3:50 PM(एक घंटा पहले)
3.3: ट्रैविस हेड को मार्को येन्सन, सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
3:50 PM(एक घंटा पहले)
3.2: ट्रैविस हेड को मार्को येन्सन, चौका!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के बाहर टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
3:49 PM(एक घंटा पहले)
3.1: ट्रैविस हेड को मार्को येन्सन, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3:48 PM(2 घंटे पहले)
Score 44/0
Batsmanअभिषेक शर्मा 34(13b 5*4 2*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 2-0-33-0
2.6: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!! इस ओवर से आए कुल 24 रन!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन नहीं हो सका|
3:47 PM(2 घंटे पहले)
2.5: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर अभिषेक शर्मा ने लगा दिया है!! इस बार ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
3:46 PM(2 घंटे पहले)
2.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स अभिषेक शर्मा ने लगा दिया है!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3:45 PM(2 घंटे पहले)
2.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, वाइड!! इस बार बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड दिया है| तीन लगातार वाइड अर्शदीप ने डाल दी है| ऐसे में अगली गेंद क्या होती है? ये देखना दिलचस्प होगा|
3:44 PM(2 घंटे पहले)
2.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, वाइड!! एक और बार गेंदबाज़ ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली है जिसको फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
3:44 PM(2 घंटे पहले)
2.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3:43 PM(2 घंटे पहले)
2.3: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
3:42 PM(2 घंटे पहले)
2.3: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
3:42 PM(2 घंटे पहले)
2.2: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार कर दिया| फील्ड अम्पायर ने चार रनों का इशारा किया|
3:41 PM(2 घंटे पहले)
2.1: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:40 PM(2 घंटे पहले)
Score 20/0
Batsmanअभिषेक शर्मा 14(7b 3*4 0*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 1-0-10-0
1.6: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है| 2 ओवर के बाद 20 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
3:39 PM(2 घंटे पहले)
1.5: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, चौका!! इस बार अभिषेक ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से हवा में शॉट लगाया| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:38 PM(2 घंटे पहले)
1.4: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
3:38 PM(2 घंटे पहले)
1.3: ट्रैविस हेड को जेवियर बार्टलेट, सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेलकर एक रन निकाला|
3:37 PM(2 घंटे पहले)
1.2: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, बाई के रूप में आया एक रन!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| तभी कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में पूरा किया|
3:36 PM(2 घंटे पहले)
1.1: अभिषेक शर्मा को जेवियर बार्टलेट, चौका!! अभिषेक शर्मा ने लगाया बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:36 PM(2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने जेवियर बार्टलेट आए हैं...
3:35 PM(2 घंटे पहले)
Score 9/0
Batsmanट्रैविस हेड 2(4b 0*4 0*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 1-0-9-0
0.6: ट्रैविस हेड को अर्शदीप सिंह, दुग्गी!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
3:34 PM(2 घंटे पहले)
0.5: ट्रैविस हेड को अर्शदीप सिंह, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
3:34 PM(2 घंटे पहले)
0.4: ट्रैविस हेड को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:33 PM(2 घंटे पहले)
0.3: ट्रैविस हेड को अर्शदीप सिंह, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन नहीं आ सका|
3:32 PM(2 घंटे पहले)
0.3: ट्रैविस हेड को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3:31 PM(2 घंटे पहले)
0.2: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3:31 PM(2 घंटे पहले)
0.1: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, चौका!! इसी के साथ अभिषेक ने अपना और टीम का खाता बाउंड्री लगाकर खोला है!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
3:30 PM(2 घंटे पहले)
0.1: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, वाइड!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
3:20 PM(2 घंटे पहले)
एसआरएच के इम्पैक्ट प्लेयर्स - जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे और कामिंदु मेंडिस|
3:16 PM(2 घंटे पहले)
पीबीकेएस के इम्पैक्ट प्लेयर्स - नेहाल वढ़ेरा, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, हरप्रीत ब्रार और सूर्यांश शेडगे|
टॉस गंवाकर बात करने आए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान ईशान किशन ने बताया कि हम बल्लेबाज़ी करने को तैयार हैं क्योंकि ये दिन का खेल है जहाँ बाद में ड्यू नहीं आएगी| जाते-जाते उन्होंने कहा कि हमने अपनी टीम में दो बदलाव किया है|
3:03 PM(2 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे अय्यर ने कहा कि पिच काफी शानदार नज़र आ रही है जिसपर हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है|
3:01 PM(2 घंटे पहले)
टॉस - काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, पंजाब किंग्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
2:23 PM(3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
2:22 PM(3 घंटे पहले)
वहीँ गेंदबाजी में काफी कुछ हर्षल पटेल, जयदेव उनादकड और ईशान मलिंगा के ऊपर निर्भर करने वाला है| वहीँ दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बल्ले से कमाल दिखाते नजर आयेंगे| वहीँ मार्को येन्सन और अजमतुल्लाह ओमरजई भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना जौहर पेश करते हुए दिखेंगे| गेंदबाजी में पीबीकेएस के पास अर्शदीप सिंह, लौकी फर्ग्युसन और युज्वेंद्र चहल नामक हथियार है जो किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त करने की कूवत रखता है| तो अब ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि यहाँ से कौन सी टीम जीत के साथ अपने खाते में दो अहम अंक डालती है|
2:22 PM(3 घंटे पहले)
ऐसे में अय्यर की सेना के पास अभी 5 अंक है और वो दूसरे पायदान पर मौजूद है| तो अब देखना है कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा| वैसे अगर आंकड़ों की मानें तो दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है| हालाँकि इस लीग में इनके बीच अबतक कुल 24 मुकाबले हुए हैं जहाँ हैदराबाद की टीम ने 17 मैचों को जीता है जबकि पंजाब की सेना ने 7 मुकाबलों को अपने नाम किया है| ऐसे में तो पलड़ा हैदराबाद की तरफ झुका हुआ है| तो अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बारे में तो एक ओर हैदराबाद के लिए ईशान किशन, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन इस मैच में बड़ा स्कोर करना चाहेंगे|
2:22 PM(3 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका सुपर शनिवार में जहाँ अब बारी है इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस 17वें शानदार मुकाबले की| ऐसे में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अब से कुछ ही देर में न्यू चंडीगढ़ के मैदान में आमने-सामने होगी जहाँ दोनों ही टीमें इस लीग में अपना चौथा मैच खेलने को ग्राउंड में उतरेगी| एक तरफ एसआरएच की टीम अब तक बस एक मैच को जीत पाई है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है| तो 2 अंको के साथ वो इस समय पॉइंट्स टेबल में छठें स्थान पर है जबकि पीबीकेएस ने 3 मुकाबले में 2 में जीत हासिल की है तो एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था|
2:20 PM(3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.