ये भी आंकड़ा सामने आया है कि दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है और इस नए सीजन में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है| आंकड़ों की मानें तो इनके बीच अबतक कुल 5 मुकाबले हुए हैं जहाँ 3-2 से जीत का पलड़ा गुजरात की तरफ झुका है| दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े नामों की कोई कमी नहीं है| गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल चाहेंगे कि बल्लेबाजी में उनके अलावा साई सुदर्शन, शाहरुख़ खान, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स और टॉम बैंटन का बल्ला चले| वहीँ जेसन होल्डर और वॉशिंगटन सुंदर अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को सम्भालने का काम करेंगे| गेंदबाजी में काफी कुछ कगिसो रबाडा, ल्युक वुड, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर निर्भर करने वाला है| वहीँ दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए ये सीजन कप्तान श्रेयस अय्यर पर काफी निर्भर करेगा| अय्यर चाहेंगे जबकि बल्लेबाजी में उनके अलावा प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह अपना कमाल दिखाते नजर आयेंगे| वहीँ मार्को येन्सन और अजमतुल्लाह ओमरजई भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना जौहर पेश करते हुए दिखेंगे| गेंदबाजी में पीबीकेएस के पास अर्शदीप सिंह, लौकी फर्ग्युसन और युज्वेंद्र चहल नामक हथियार है जो किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त करने की कूवत रखता है| तो अब ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि यहाँ से कौन सी टीम जीत के साथ अपने इस सफ़र की शुरुआत करती है|