scorecardresearch
 

IPL 2026: हार्दिक पंड्या के साथ मुंबई इंडियंस के रिश्ते ठीक नहीं? इस ऑलराउंडर ने तोड़ी चुप्पी

हार्दिक पंड्या चोट के चलते मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. हार्दिक का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हार्दिक की कप्तानी भी असरहीन रही और उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

Advertisement
X
 हार्दिक पंड्या खराब फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हैं. (Photo: ITG)
हार्दिक पंड्या खराब फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हैं. (Photo: ITG)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में खराब प्रदर्शन और लगातार उठ रहे सवालों के बीच मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. पिछले कुछ हफ्तों से हार्दिक की फिटनेस, कप्तानी और यहां तक कि मुंबई इंडियंस में उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं.

अब मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इन तमाम अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है. 14 मई (गुरुवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर ने कहा, 'सोशल मीडिया पर बहुत बातें चलती हैं. कुछ सही होती हैं और कुछ गलत. लेकिन आखिर में फैसला टीम मैनेजमेंट ही करता है.' शार्दुल के इस बयान के बाद साफ संकेत मिले कि हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक है.

बता दें कि हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके. यह आईपीएल 2026 में चौथा मौका था, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान मुकाबले से बाहर रहे. उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाली.

... तो अगला मैच खेलेंगे हार्दिक?
शार्दुल ठाकुर ने यह भी बताया कि हार्दिक फिलहाल मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और जल्द मैदान पर वापसी करेंगे. उन्होंने कहा, 'हार्दिक इस समय मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वह कोलकाता में केकेआर के खिलाफ मैच खेलेंगे.' मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में निर्धारित है.

Advertisement

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और कई बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. 2024 के बाद से मुंबई इंडियंस का जीत-हार रिकॉर्ड भी लगातार खराब होता गया है.

अब सभी की नजरें हार्दिक पंड्या की वापसी पर टिकी हैं. फैन्स को उम्मीद है कि कप्तान की वापसी के साथ मुंबई इंडियंस सीजन के आखिरी दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर सकेगी और आलोचकों को जवाब दे पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement