scorecardresearch
 

India vs New Zealand 1st ODI Live: व‍िल यंग आउट, अर्शदीप सिंह ने द‍िलाई टीम इंड‍िया को पहली सफलता

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (4 नवंबर) ऑकलैंड में हैं. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, अभी न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

Advertisement
X
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला वनडे (Photo: X/@BCCI)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला वनडे (Photo: X/@BCCI)

India vs New Zealand 1st ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मुकाबला है. टॉस भारतीय कप्तान शुभमन ग‍िल ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दोनों ही देशों की प्लेइंंग 11 में कई बदलाव हुए हैं. भारतीय टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है.  

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं. 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से ट‍िम सीफर्ट और व‍िल यंग बल्लेबाजी करने के लिए आए.  टीम इंडिया ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट लेने का मौका गंवा दिया. पारी के चौथे ओवर में आकिब नबी की गेंद पर टिम सीफर्ट ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला. वहां तैनात नमन धीर के हाथों में आसान कैच आया, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके. इस तरह सीफर्ट को बड़ा जीवनदान मिल गया. 

ऑकलैंड वनडे में टीम इंडिया को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई. पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने विल यंग को शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर किया. गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और श्रेयस अय्यर ने स्क्वायर लेग पर शानदार कैच लपक लिया. यंग 9 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल म‍िचेल, टॉम लाथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

Advertisement

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह

ईडन पार्क की पिच और मौसम का मिजाज
ईडन पार्क की पिच टी20 मुकाबले वाली पिच से अलग रहने की उम्मीद है. इस बार बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बेहतर संतुलन देखने को मिल सकता है. यहां आमतौर पर अच्छी उछाल मिलती है. ग्लेन फिलिप्स के मुताबिक, पर्थ के बाद यह दुनिया के सबसे ज्यादा उछाल वाले मैदानों में शामिल हो सकता है. मौसम भी साफ रहने का अनुमान है और बारिश से खेल प्रभावित होने की आशंका नहीं है.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: 4 पेसर, 2 ऑलराउंडर... ऑकलैंड वनडे से स‍िराज-कुलदीप बाहर, टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

रोहित के नाम नहीं है न्यूजीलैंड में ODI शतक
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक कोई वनडे शतक नहीं लगाया है. उन्होंने यहां 13 पारियों में 36.41 की औसत और 72.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. दूसरी ओर, शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2026 में अब तक 11 पारियों में 895 रन बनाए हैं. उनका औसत 111.87 और स्ट्राइक रेट 118.7 रहा है.

Advertisement

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी अहम है. भारत को खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म का आकलन करने का मौका मिलेगा. वहीं, न्यूजीलैंड यह परखना चाहेगा कि वह बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भारत की आक्रामक बल्लेबाजी का सामना कैसे कर सकता है.

न्यूजीलैंड vs भारत (हेड टू हेड वनडे)
कुल मैच: 123
न्यूज़ीलैंड जीता: 52
भारत जीता: 63
टाई: 1
बेनतीजा: 7

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

पहले तीन वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

आखिरी दो वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.

भारत की वनडे टीम
पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), आक‍िब नबी.

Advertisement

चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज के सभी पांच मुकाबले डे-नाइट होंगे. भारतीय समयानुसार सभी मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. न्यूजीलैंड में सभी मैच दोपहर 3 बजे और ब्रिटेन में रात 2 बजे शुरू होंगे.

मैच  तारीख  वेन्यू  समय
पहला ODI  4 नवंबर  ऑकलैंड  सुबह 7:30
दूसरा ODI   7 नवंबर वेलिंगटन सुबह 7:30
तीसरा ODI 10 नवंबर हैमिल्टन सुबह 7:30
चौथा ODI  13 नवंबर माउंट माउंगानुई सुबह 7:30
पांचवां ODI  15 नवंबर  माउंट माउंगानुई सुबह 7:30

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement