भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सात सप्ताह तक खेली जानी वाली घरेलू सीरीज की शुरुआत एशिया कप खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर 4 अक्टूबर से राजकोट में टेस्ट मैच के साथ करेगी. बीसीसीआई ने मंगलवार को इस घरेलू सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की है.
बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) ने आगामी घरेलू सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की जो 4 अक्टूबर से 11 नवंबर 2018 तक खेला जाएगा. इस दौरान दोनों टीमें दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी.’
BCCI announces fixtures for home series against West Indies. will play 2 Tests, 5 ODIs & 3 T20Is during this tenure.
Full details here -
— BCCI (@BCCI)
सीरीज का पहला टेस्ट राजकोट में 4 से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक होगा.
पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्टूबर, दूसरा इंदौर में 24 अक्टूबर और तीसरा पुणे में 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज के आखिरी दो मैच मुंबई और तिरूवनंतपुरम में क्रमश: 29 अक्टूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे.
वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत चार नवंबर को कोलकाता में होगी. इसके बाद दूसरा टी-20 लखनऊ में छह नवंबर और तीसरा टी-20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज के भारत दौरे का कार्यक्रम-
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट, 4-8 अक्टूबर, राजकोट
दूसरा टेस्ट, 12-16 अक्टूबर, हैदराबाद
वनडे सीरीज
पहला वनडे, 21 अक्टूबर, गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 24 अक्टूबर, इंदौर
तीसरा वनडे, 27 अक्टूबर, पुणे
चौथा वनडे, 29 अक्टूबर, मुंबई
पांचवां वनडे, 1 नवंबर, तिरुवनंतपुरम
टी-20 सीरीज
पहला टी-20, 4 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टी-20, 6 नवंबर, कानपुर/लखनऊ
तीसरा टी-20, 11 नवंबर, चेन्नई
भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की सीरीज में 1-3 से पीछे चल रही है और सीरीज का अंतिम मैच शुक्रवार से लंदन में खेला जाएगा.
टीम इसके बाद 15 से 28 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेगी जिसके लिए कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया है.