जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर पर फैन्स की नजरें रहेगी. शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत के पास तीन मैचों की टी20 सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाने का बेहतरीन मौका है. भारतीय टीम ने पहले टी20 में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में मात दी थी. इसके साथ ही दूसरे टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर के पास भी इतिहास रचने का बेहतरीन मौका है.
श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई कप्तान जो करिश्मा नहीं कर सका क्या वो श्रेयस अय्यर कर दिखाएंगे? आईपीएल में अपनी शानदार कप्तानी का लोहा मनवाने के बाद श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी. हालांकि, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिली धमाकेदार जीत से टीम का मनोबल जरूर बढ़ा होगा.
Up Next ⏭️ The 1️⃣st #ZIMvIND T20I 🔥
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
Approaching match time! 👊#TeamIndia pic.twitter.com/mew8iT6d6a
लगातार 8 टॉस जीतकर किया कमाल
श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी के शुरुआती 8 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 8 टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले टी20 कप्तान बन चुके हैं. इससे पहले टी20 में लगातार 7 टॉस जीतने का रिकॉर्ड बहामास के कप्तान ग्रेगरी टेलर के नाम था. वहीं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) के 147 साल के इतिहास में केवल एक कप्तान ऐसा रहा है, जिसने अपनी कप्तानी के शुरुआती 8 मैचों में लगातार टॉस जीता था.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ऑलराउंडर, BCCI ने तैयार किया खास प्लान, बॉलिंग कोच का बड़ा खुलासा
टूट सकता है 88 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लैंड के दिग्गज वॉली हैमंड ने साल 1938 में लगातार 8 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टॉस जीतकर इतिहास रचा था. अगर श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 में भी टॉस जीतने में सफल होते हैं तो वे कप्तानी के शुरुआती 9 मैचों में लगातार 9 टॉस जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन जाएंगे. इसके साथ ही हैमंड का 88 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड हमेशा के लिए टूट जाएगा.
ये भी पढ़ें- कभी जीता था US ओपन, अब फुटबॉल के मैदान पर उतरा ये टेनिस स्टार
पहले मैच में भारत की धमाकेदर जीत
सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को 125/7 पर रोक दिया था. इसके बाद रन-चेज में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बने और टीम को 14 ओवर में ही जीत दिला दी.