scorecardresearch
 

'बर्थडे बॉय' शिवम दुबे का कमाल, आयरिश बल्लेबाज को OUT कर बनाया खास रिकॉर्ड

शिवम दुबे ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि भारतीय टीम के लिए गेंद से उपयोगी प्रदर्शन भी किया. उन्होंने अपने तीन ओवरों में मात्र 18 रन देकर एक विकेट लिया. उनकी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 182 रन बना सकी.

Advertisement
X
शिवम दुबे ने बेलफास्ट टी20 में अच्छी गेंदबाजी की. (Photo: BCCI)
शिवम दुबे ने बेलफास्ट टी20 में अच्छी गेंदबाजी की. (Photo: BCCI)

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपना 33वां जन्मदिन यादगार अंदाज में मनाया. शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शिवम दुबे ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले सिर्फ तीन भारतीय गेंदबाज ही कर पाए थे. शिवम अपने जन्मदिन पर टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए.

आयरलैंड की पारी के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने आठवें ओवर में शिवम दुबे को गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर सफलता दिला दी. शिवम दुबे की शॉर्ट गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए. गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर फाइन लेग की ओर गई, जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने आसान कैच लपक लिया.

बेंजामिन कैलिट्ज ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 15 रन बनाए थे, जिसमें दो छक्के शामिल थे. इस विकेट के साथ शिवम दुबे ने अपने जन्मदिन को और खास बना दिया. इस विकेट के साथ शिवम दुबे एक बेहद खास भारतीय क्लब का हिस्सा बन गए. उनसे पहले केवल युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ही अपने जन्मदिन पर टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने का कारनामा कर पाए थे.

Advertisement

युवराज सिंह ने 2009 में अपने 28वें जन्मदिन पर श्रीलंका के खिलाफ 3/23 का प्रदर्शन किया था. वहीं रवींद्र जडेजा ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 31वें जन्मदिन पर एक विकेट हासिल किया था. कुलदीप यादव ने यह उपलब्धि दो बार हासिल की. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 29वें जन्मदिन पर 5/17 और 32वें जन्मदिन पर 2/12 के आंकड़े दर्ज किए थे. अब शिवम दुबे का नाम भी इस प्रतिष्ठित सूची में जुड़ गया है.

यह शिवम दुबे का 65वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था. इस मैच से पहले उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 991 रन और 31 विकेट दर्ज थे. उन्होंने छह अर्धशतक भी लगाए हैं और पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद टी20 ऑलराउंडरों में अपनी जगह बनाई है. शिवम अब टीम इंडिया के लिए बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement