आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 10वें मुकाबले में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर वेस्टइंडीज और 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के दो दिग्गज ब्रायन लारा और डीन जोन्स एक्सपर्ट के तौर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां दोनों ने बॉक्सिंग में अपना हाथ आजमाया. इस बॉक्सिंग मुकाबले को लेकर लारा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. 14 सेकंड के इस वीडियो में ब्रायन लारा और डीन जोन्स एक-दूसरे पर पंच लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पंच की कोशिश के बाद दोनों एक-दूसरे से गले लगते हैं.
बता दें कि इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ आसानी से जीत हासिल कर ली थी, जबकि वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है. वर्ल्ड कप में सीधी लड़ाई की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 5 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 4 बार मैच को समाप्त करने में सफल रहा है. हालांकि, दोनों टीमें 2007 वर्ल्ड कप में मैच खेलने के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ नहीं उतरी थीं.I'm battling in a different weight division similar to our boys today but one good punch 🤜 could put and the Aussies to the ground today.
..
.
— Brian Lara (@BrianLara)
इधर, ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 289 रनों का टारगेट दिया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ (73) और कुल्टर नाइल (92) ने शानदारी पारी खेली. जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 7 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका इविन लुइस (1) के रूप में लगा. वह पैट कमिंस का शिकार बने. इसके बाद क्रिस गेल भी चलते बने. निकोसल पूरन (40) और शाई होप(26) के बीच साझेदारी आगे बढ़ रही थी तभी जाम्पा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. वेस्टइंडीज ने 19.3 ओवरों में 149/4 बनाए हैं.