scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर ICC का डबल अटैक, WTC में कटे 12 अंक

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा हे. ICC ने धीमी ओवर गति के चलते इंग्लैंड टीम के 12 अंक काट लिए हैं, और खिलाड़ियों पर जुर्माना भी लगाया है.

Advertisement
X
 इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना (Photo: Getty)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना (Photo: Getty)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 253 रनों की करारी हार के बाद बड़ा झटका लगा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक काट दिए हैं.  

इसके अलावा खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है. 'द ओवल' में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड निर्धारित समय के अनुसार 12 ओवर पीछे पाया गया.

ICC नियमों के तहत प्रत्येक कम ओवर के लिए एक WTC अंक काटा जाता है, जिसके चलते टीम को 12 अंकों का नुकसान हुआ. अंतरिम कप्तान जो रूट ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स तो बच गए, लेकिन इंग्लिश क्रिकेट कटघरे में आ गया! ECB और टीम मैनेजमेंट पर उठ रहे गंभीर सवाल

इस सजा के बाद इंग्लैंड के WTC 2025-27 चक्र में 12 टेस्ट मैचों से 38 अंक रह गए हैं. टीम सातवें स्थान पर तो बनी हुई है, लेकिन उसका अंक प्रतिशत (PCT) 34.72 से गिरकर 26.39 हो गया है और इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद 5 मैचों के बाद 40 अंक हो गए हैं. और टीम WTC अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत (PCT) 66.67 है.

न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने मैच में कुल 11 विकेट झटककर जीत में अहम भूमिका निभाई. मैट हेनरी को उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला. 

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की टीम में दोबारा वापसी हो गई है. नाइट क्लब विवाद के चलते बेन स्टोक्स आर तेज गेंदबाज एटकिंसन को टीम से बाहर किया गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement