scorecardresearch
 

मोहम्मद हफीज ने की कप्तान शाहिद अफरीदी की जमकर तारीफ

हफीज ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अफरीदी के संदर्भ में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जो खिलाड़ी मीडिया और लोगों के कारण इतने दबाव में था उसने इस तरह का जानदार प्रदर्शन किया. इससे पता चलता है कि वह किस तरह के जज्बे वाला खिलाड़ी है.

Advertisement
X
हफीज ने की कप्तान अफरीदी की जमकर तारीफ
हफीज ने की कप्तान अफरीदी की जमकर तारीफ

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा कि कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्वदेश में कड़ी आलोचनाओं के बावजूद शानदार खेल दिखाकर अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया जिससे उनकी टीम वर्ल्ड टी20 के अपने शुरूआती मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने में सफल रही.


आपको बता दें कि अफरीदी को ‘पाकिस्तान के बजाय भारत में अधिक प्यार मिलने’ संबंधी अपने बयान के कारण स्वदेश में आलोचनाएं झेलनी पड़ी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 19 गेंदों पर 49 रन बनाए और फिर दो विकेट भी लिए जिससे उनकी टीम ने यह मैच 55 रन से जीता.


हफीज ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अफरीदी के संदर्भ में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जो खिलाड़ी मीडिया और लोगों के कारण इतने दबाव में था उसने इस तरह का जानदार प्रदर्शन किया. इससे पता चलता है कि वह किस तरह के जज्बे वाला खिलाड़ी है. एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन से वह दबाव था और प्रशंसक भी उससे नाखुश थे. लेकिन वह हमेशा इस तरह का प्रदर्शन करके अपने प्रशंसकों के चेहरों पर खुशियां और टीम को जीत दिलाता रहा है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement