scorecardresearch
 

गुरु पूर्णिमा पर भावुक सचिन ने आचरेकर सर के सम्मान में लिखा संदेश

सचिन की जिंदगी में उनके कोच रमाकांत आचरेकर का कितना महत्व है ये बात किसी से छुपी नहीं है. आचरेकर सर उन्हें बचपन में दादर के शिवाजी पार्क में कोचिंग देते थे.

Advertisement
X
गुरु आचरेकर के पैर छूते सचिन
गुरु आचरेकर के पैर छूते सचिन

'वेरी-वेरी स्पेशल' नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण, विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग से लेकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तक कई क्रिकेटरों ने गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को याद किया है.

सचिन ने गुरु पूर्णिमा पर ट्वीट कर अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के प्रति सम्मान जताया है. साथ ही उन्होंने तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वे अपने गुरु के पैर छूते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर उनके साथ करीबी दोस्त अतुल राणाडे भी हैं.

उन्होंने लिखा- 'आज गुरु पूर्णिमा है, यह वह दिन है, जिस दिन हम उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने हमें अपने आप में बेहतर होना सिखाया. आचरेकर सर, मैं आपके बिना यह सब नहीं कर पाता. अपने गुरुओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें और उनका आशीर्वाद लें. अतुल राणाडे और मैंने अभी किया.'

Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाने वाले 'गुरु' के महत्व को दर्शाया है-

उधर, वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर सभी महान गुरुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है-

शिखर धवन ने अपने पहले कोच के प्रति आभार जताया है, जिनकी वजह से वह क्रिकेटर बन पाए-

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement