scorecardresearch
 

इंग्लैंड क्रिकेट में फिर 'नाइटक्लब कांड'... स्टार गेंदबाज को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, VIDEO

31 वर्षीय ब्रायडन कार्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक 14 टेस्ट खेले हैं. वह ओडीआई और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर 44 मुकाबले भी खेल चुके हैं. चोट के कारण कार्स ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

Advertisement
X
ब्रायडन कार्स वापसी से पहले विवादों में, क्या ईसीबी लेगा एक्शन? (Photo: PTI)
ब्रायडन कार्स वापसी से पहले विवादों में, क्या ईसीबी लेगा एक्शन? (Photo: PTI)

इंग्लैंड और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स विवादों में घिर गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 27 अगस्त से लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले कार्स को डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगा दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी. हालांकि कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया और कुछ समय बाद वह टीम होटल लौट गए.

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. ब्रायडन कार्स उस समय इंग्लैंड की ड्यूटी पर नहीं थे, बल्कि काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम के लिए खेल रहे थे. अब इस घटनाक्रम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम की परेशानी बढ़ा दी है. वायरल वीडियो में कार्स नाइटक्लब के बाहर चार पुलिस अधिकारियों से घिरे दिखाई देते हैं. उनके हाथों में हथकड़ी लगी है. डरहम और इंग्लैंड के उनके साथी मैथ्यू पॉट्स उनसे बात करने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि बेन स्टोक्स भी वहां मौजूद दिखाई देते हैं.

टेलीग्राफ स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायडन कार्स पर एक शख्स ने ड्रिंक गिरा दी थी, जिसकी बाद इंग्लिश क्रिकेटर की उससे कहासुनी हुई थी. पुलिस को इस घटना के लिए बुलाया नहीं गया था, बल्कि अधिकारी पहले से ही क्लब के बाहर मौजूद थे. इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया. हालांकि उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया. घटना की पूरी वजह और पुलिस ने हथकड़ी लगाने का फैसला क्यों किया, इसे लेकर अभी सभी तथ्य सामने नहीं आए हैं.

Advertisement

ECB ने पूरे मामले पर क्या कहा?
ब्रायडन कार्स ईसीबी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल प्लेयर हैं. इसलिए घटना अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से बाहर होने के बावजूद बोर्ड के दायरे में आती है. ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें डर्बी में पिछली रात हुई कथित घटना की जानकारी है और हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं. संभव होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी.' मामले को क्रिकेट रेगुलेटर के पास भेजे जाने की भी संभावना है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार्स को किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा या नहीं.

इस घटना से पहले ब्रायडन कार्स डरहम के लिए डर्बीशायर के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबला खेल रहे थे. डरहम ने तीसरे दिन शानदार जीत दर्ज की. बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन देकर पांच विकेट झटके और डर्बीशायर की टीम 84 रनों पर सिमट गई. कार्स ने मैच में दो विकेट हासिल किए. जीत के बाद टीम के कुछ सदस्य डर्बी में जश्न मनाने निकले थे. इसी दौरान नाइटक्लब के बाहर यह घटनाक्रम हुआ.

पहले भी घिर चुके विवादों में
ब्रायडन कार्स इससे पहले भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. 2024 में क्रिकेट रेगुलेटर ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया था. जांच में सामने आया था कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में 2017 से 2019 के बीच क्रिकेट पर 303 सट्टे लगाए थे, जो नियमों का उल्लंघन था.

Advertisement

इसके बाद ब्रायडन कार्स ने वापसी की और इंग्लैंड के टेस्ट सेटअप का नियमित हिस्सा बने. 2023 के कैरेबियाई दौरे पर भी मैदान से बाहर के व्यवहार को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement