scorecardresearch
 

वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट जुलाई में कर सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी

रिपोर्टों के अनुसार वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट नॉर्दर्न टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement
X
वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट
वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

रिपोर्टों के अनुसार वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट नॉर्दर्न टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं. वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण क्रमश: एक साल और नौ महीने का प्रतिबंध लगा है, लेकिन यह क्लब क्रिकेट पर लागू नहीं है.

नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के प्रमुख जोएल मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी स्थानीय स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह शानदार अवसर होगा कि बेनक्रॉफ्ट और वॉर्नर जैसे खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेटरों में अपना अनुभव बांटने के लिए उपलब्ध रहेंगे.’

Advertisement
Advertisement