आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी.
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में आयोजित इस मुकाबले में इंग्लैंड की जीत की सबसे बड़ी स्टार डैनी वायट-हॉज रहीं, जिन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 105 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया. वायट ने अपनी इनिंग्स में 12 चौके के अलावा एक छक्का लगाया.
डैनी वायट-हॉज महिला वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली इंग्लैंड की दूसरी बल्लेबाज हैं. इससे पहले हीदर नाइट ही ऐसा कर पाई थीं. नाइट ने 2020 के संस्करण में थाईलैंड के खिलाफ 108* रन बनाए थे. वायट की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 219/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है.
डैनी वायट-हॉज को ओपनिंग पार्टनर एमी जोन्स का भी शानदार साथ मिला. एमी जोन्स 38 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हो गईं.
First game of England's home #T20WorldCup and Danni Wyatt-Hodge writes the headlines with a century 😍
Watch the tournament opener LIVE, broadcast details here 📺 https://t.co/niBjzecZZW pic.twitter.com/QCYuNfRoaG
— ICC (@ICC) June 12, 2026
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़कर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने भी तेजतर्रार नाबाद 46 रन बनाकर इंग्लैंड की पारी को और मजबूती दी.
220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी. इंग्लैंड की गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पूरी टीम को 132 रन पर समेट दिया.
फ्रेया केम्प ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और श्रीलंका की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अपने इरादे साफ कर दिए हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत यादगार अंदाज में की है.
डैनी व्याट को उनकी इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला.
A majestic ton from Danni Wyatt-Hodge secured England a win in their #T20WorldCup opener 👊
It wins her the @aramco POTM 👏 pic.twitter.com/ixDwIyuXMu
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 12, 2026
कभी किया था विराट कोहली को प्रपोज
अप्रैल 2014 में डैनी वायट ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'कोहली आप मुझसे शादी कर लो.' उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गई थी.
बाद में विराट कोहली और वायट की मुलाकात हुई. उस दौरान कोहली ने उनसे कहा था कि ट्विटर पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि लोग इन्हें गंभीरता से ले लेते हैं.
यह घटना धीरे-धीरे दोनों के बीच एक दोस्ताना मजाक बन गई. समय के साथ उनकी अच्छी दोस्ती कायम रही और उसी साल विराट कोहली ने डैनी व्याट को एक बैट भी गिफ्ट किया था.
डैनी वायट ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर साथी जॉर्जी हॉज से शादी कर ली है और अपनी निजी जिंदगी में खुशहाल हैं.