scorecardresearch
 

Garud Puran: 5 लक्षण जो बताते हैं कितनी बार जन्म ले चुकी है आपकी आत्मा? जानें गरुड़ पुराण में छिपे पुनर्जन्म का रहस्य

Garud Puran: क्या आप जानते हैं कि इस जन्म में आपका व्यवहार, आपके डर और यहां तक कि आपके सपने भी आपके किसी पिछले जन्म का गुप्त इशारा हो सकते हैं? गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म और आत्मा के सफर को लेकर बेहद चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. आइए जानते हैं उन सभी लक्षणों के बारे में.

Advertisement
X
गरुड़ पुराण (Photo: ITG)
गरुड़ पुराण (Photo: ITG)

Garud Puran: पुनर्जन्म एक ऐसा विषय है, जिस पर हिंदू धर्म शास्त्रों में काफी विस्तार से चर्चा की गई है. वहीं विज्ञान अभी भी इस विषय पर लगातार शोध कर रहा है, लेकिन अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है. इसके बावजूद दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो पुनर्जन्म के सिद्धांत पर दृढ़ विश्वास रखते हैं. 

अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि जब जीवन में कोई बड़ी विपत्ति आती है तो वे कहते हैं कि, 'पता नहीं किस जन्म की सजा मिल रही है.' ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या सच में पुनर्जन्म होता है? और अगर होता है, तो क्या इसका प्रभाव हमारे वर्तमान जीवन पर भी पड़ता है? इन्हीं सवालों के जवाब के साथ हम आपको कुछ खास संकेत बताएंगे. ये वो लक्षण हैं, जिनसे यह समझने में मदद मिल सकती है कि शायद आपका भी कोई पिछला जन्म रहा हो.

एक ही सपना बार-बार आना

अगर आपको बार-बार एक ही तरह का सपना आता है और उसमें दिखने वाले लोग या जगहें आपको जानी-पहचानी लगती हैं, लेकिन आप याद नहीं कर पाते कि आपने उन्हें कहाँ देखा है, तो यह पुनर्जन्म से जुड़ा संकेत हो सकता है.

Advertisement

पहली मुलाकात में अजनबी से अपनापन महसूस होना

कभी-कभी हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिससे पहले कभी नहीं मिले होते, लेकिन उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वर्षों से पहचान हो. यह गहरा जुड़ाव पिछले जन्म के किसी रिश्ते की ओर इशारा कर सकता है.

पूर्वाभास होना

कुछ लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले ही हो जाता है. कई बार उनकी कही बातें सच भी साबित होती हैं. माना जाता है कि ऐसी स्थिति में आत्मा पहले के अनुभवों से परिपक्व हो चुकी होती है, जो आने वाली घटनाओं का संकेत दे देती है.

किसी व्यक्ति या चीज के प्रति खास लगाव

कभी-कभी हमें बिना किसी कारण के किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु से गहरा लगाव हो जाता है. संभव है कि यह लगाव पिछले जन्म से जुड़ा हो, जहाँ वह चीज़ या व्यक्ति आपके जीवन का अहम हिस्सा रहा हो.

अनजाना डर या उदासी महसूस होना

कुछ लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के डर या उदासी महसूस होती रहती है. कई बार वे ऐसी बातें या व्यवहार दोहराते हैं, जो उनके वर्तमान जीवन से जुड़े नहीं होते. इसे भी पुनर्जन्म से जुड़े संकेतों में देखा जाता है.

हालांकि, इन सभी बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाया है. फिर भी यह मान्यता जरूर है कि आत्मा अमर होती है और वह एक शरीर छोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement