scorecardresearch
 

वेलिंग्टन टेस्ट: ग्रैंडहोम के शतक से न्यूजीलैंड ने विंडीज पर शिकंजा कसा

कॉलिन 105 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए.

Advertisement
X
कॉलिन डी ग्रैंडहोम
कॉलिन डी ग्रैंडहोम

ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम के सिर्फ 71 गेंद में पहले टेस्ट शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज अपना दबदबा बरकरार रखा है.

कॉलिन के करियर का यह सातवां टेस्ट है. वह सबसे तेज टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गए. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर नौ विकेट खोकर 447 रन बना लिए थे.

न्यूजीलैंड के पास 313 रन की बढ़त है चूंकि कैरेबियाई टीम पहली पारी में 134 रन ही बना सकी थी. कॉलिन 105 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए.

इससे पहले सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर और हेनरी निकोल्स ने चौथे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की. कॉलिन और टॉम ब्लंडेल ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े.

Advertisement

ब्लंडेल 57 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि टेलर ने 93 और निकोल्स ने 66 रन बनाए .न्यूजीलैंड ने आज सात विकेट खोकर 362 रन बनाए. मेजबान ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 85 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

Advertisement
Advertisement