scorecardresearch
 

पीटरसन के इंग्लैंड टीम में नहीं चुने जाने से खुश हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

केविन पीटरसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखे जाने के इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निर्णय से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जहां एक ओर स्तब्ध हैं वहीं दूसरी ओर वो इस बात से खुश हैं कि इस साल एशेज सीरीज में उन्हें पीटरसन का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement
X
केविन पीटरसन
केविन पीटरसन

को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखे जाने के इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निर्णय से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जहां एक ओर स्तब्ध हैं वहीं दूसरी ओर वो इस बात से खुश हैं कि इस साल एशेज सीरीज में उन्हें का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रयान हैरिस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वेबसाइट पर लिखा है कि अगर पीटरसन लगातार सर्रे की तरफ से खेलते हुए खूब रन बटोरते हैं तो निश्चित तौर पर उनको टीम में लेने का दबाव बढ़ जाएगा.

हैरिस के अनुसार उन लोगों को इस बात की खुशी है कि पीटरसन जैसे शानदार खिलाड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वे बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें गेंदबाजी करना बेहद कठिन होता है. पीटरसन को सबसे अधिक बार आउट करने वाले तेज गेंदबाज पीटर सीडल ने कहा कि पीटरसन का विकल्प ढूंढ़ना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे क्रिकेटर बहुत कम होते हैं जिनके पास आत्मविश्वास के साथ आक्रामकता भी होती है और ऐेसे क्रिकेटर जिनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 50 का हो, उसके विपक्षी टीम में नहीं होने से काफी खुशी होती है.

Advertisement

इनपुटः भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement