scorecardresearch
 
Advertisement
क्रिकेट

'जसप्रीत बुमराह स्टार हैं, लेकिन कोहली जैसी लोकप्रियता नहीं...', इस वर्ल्ड चैम्पियन क्रिकेटर का दावा

munaf patel
  • 1/8

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने भारतीय तेज गेंदबाजों और उनकी लोकप्रियता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता अब भी विराट कोहली जैसी नहीं है.
(Photo: Getty Images)

virat kohli, jasprit bumrah
  • 2/8

मुनाफ पटेल ने TOI स्पोर्ट्स के बॉम्बे एक्सचेंज पॉडकास्ट में कहा, 'जसप्रीत बुमराह स्टार हैं, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से उनकी लोकप्रियता की तुलना करने पर अंतर साफ-साफ दिख जाता है.'
(Photo: PTI)

harshit rana
  • 3/8

मुनाफ पटेल ने इसके बाद भारत में तेज गेंदबाजों की कमी और उन्हें तैयार करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भारत में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले कई गेंदबाज मिल जाएंगे, लेकिन लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड से बॉलिंग करने वाले बहुत कम हैं.
(Photo: PTI)

Advertisement
munaf patel
  • 4/8

मुनाफ पटेल कहते हैं, 'अगर आप 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, तो आपको कोई नजरअंदाज नहीं करेगा. ऐसे गेंदबाजों की हमेशा मांग रहती है.' मुनाफ का मानना है कि मौजूदा समय में तेज गेंदबाजों के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता तेज रफ्तार है.
(Photo: PTI)

munaf patel
  • 5/8

उन्होंने कहा, 'अगर आप 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, तो आपके लिए टीम इंडिया तक पहुंचना आसान हो जाता है. लेकिन अगर आप 125 की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, चाहे गेंद कितनी भी स्विंग करा लें, हो सकता है कि आईपीएल ऑक्शन में भी आपको कोई नहीं खरीदे.'
(Photo: AFP)
 

arshdeep singh
  • 6/8

42 साल के मुनाफ पटेल ने बताया, 'यह समझना जरूरी है कि स्पीड कैसे बढ़ाई जाए, तकनीक कैसे सुधारी जाए और चोट से कैसे बचा जाए. इसके लिए कोच, ट्रेनर और फिजियो की मदद जरूरी है. सवाल यह है कि यह सब सिखा कौन रहा है.'
(Photo: AP)

munaf patel
  • 7/8

मुनाफ पटेल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में विजेता बनी भारतीय टीम का पार्ट रहे. मुनाफ ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 86 मुकाबले खेले, जिसमें उनके नाम पर 125 विकेट दर्ज हैं.
(Photo: Getty Images)

mohammed siraj
  • 8/8

मुनाफ पटेल के इस बयान ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की तैयारी और उनकी जरूरत को लेकर बहस छेड़ दी है.
(Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement