scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

बुमराह पर बरसा कहर, अब 200 की तैयारी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कोच की बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi
  • 1/9

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रन बनाकर अपनी अलग पहचान बना ली है.
(Photo: BCCI)
 

Vaibhav Sooryavanshi
  • 2/9

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद अहम था क्योंकि पहली बार उनका सामना भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से था.
(Photo: CREIMAS)
 

Vaibhav Sooryavanshi
  • 3/9

पिछले आईपीएल सीजन में जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आए थे, तब वैभव सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह का सामना करने का मौका नहीं मिला था., वह पहले ही ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए थे.
(Photo: BCCI)

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi
  • 4/9

लेकिन अबकी बार जब वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की टक्कर हुई, तो बाजी जीती इस युवा क्रिकेटर ने. वैभव ने बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाकर सबको हतप्रभ कर दिया.
(Photo: Associated Press)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 5/9

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन जड़े थे.
(Photo: ICC/Getty Images)
 

Vaibhav Sooryavanshi
  • 6/9

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 आईपीएल मैचों में 218.71 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ स्टार बना दिया है.
(Photo: BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 7/9

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने उनके प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वैभव इस आईपीएल सीजन के दौरान किसी मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं. मनीष ने टीवी9 से बातचीत में कहा कि किसी एक मुकाबले में वैभव 200 रनों की पारी खेल सकते हैं, जिससे टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास बन जाएगा.
(Photo: BCCI)
 

Chris Gayle
  • 8/9

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी इनिंग्स खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है.  गेल ने आईपीएल 2013 के दौरान पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर खेलते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बना दिए थे.
(Photo: BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 9/9

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हालिया नमन अवॉर्ड्स समारोह दौरान जब हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वो कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे? तो वैभव ने कहा था कि वो क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ब्रेक करना चाहते हैं.
(Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement