scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

KKR के किले में SRH की एंट्री… कौन मारेगा बाजी? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

vaibhav arora
  • 1/8

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है. खासतौर पर तीन बार की आईपीएल चैम्पियन केकेआर के लिए यह मैच काफी निर्णायक है क्योंकि टीम अपने होम लेग में लय हासिल करना चाहती है.
(Photo: BCCI)

rohit sharma, ryan rickelton
  • 2/8

ईडन गार्डन्स हमेशा से केकेआर का मजबूत किला रहा है, जहां टीम ने 2008 से अब तक 95 में से 54 मैच जीते हैं. लेकिन इस सीजन की शुरुआत टीम के लिए आसान नहीं रही. पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद केकेआर मैच नहीं बचा सकी. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने 72 गेंदों में 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर केकेआर की गेंदबाजी की पोल खोल दी.
(Photo: Associated Press)

KKR Players
  • 3/8

टीम की सबसे बड़ी चिंता उसके स्पिनर्स का फॉर्म है. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 48 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया, जबकि सुनील नरेन का भी असर सीमित रहा. इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाजी विभाग को इंजरी ने प्रभावित किया है. हर्षित राणा और आकाश दीप बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना को अभी एनओसी नहीं मिला है.
(Photo: AP)

Advertisement
cameron green
  • 4/8

वहीं 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स कैरेबियाई ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर सकती है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच में तेज शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है.
(Photo: CREIMAS)

Pat Cummins
  • 5/8

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदरबाद भी अपनी समस्याओं से जूझ रही है. टीम का टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरा है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मैच में 201 रन बनाने के बावजूद एसआरएच को हार मिली थी.
(Photo: BCCI)

Ishan Kishan
  • 6/8

अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लक्ष्य से उतरेंगी. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, उसका अंकतालिका में खाता खुल जाएगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की असली परीक्षा होगी.
(Photo: AFP/Getty Images)

Ajinkya Rahane
  • 7/8

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी.
(Photo: BCCI)

Ishan Kishan
  • 8/8

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब: डेविड पेन.
(Photo: BCCI)
 

Advertisement
Advertisement