Asian Games live, October 1 Asian Games Live updates, October 1: एशियन गेम्स में 12वें दिन की शुरुआत भारत के लिए निराशाजनक रही. भारत की चिखिता तनिपार्थी महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गईं. वॉलीबॉल में भारत को पाकिस्तान से हार मिली. हालांकि इसके बाद स्क्वैश में ब्रॉन्ज और उसके बाद सेलिंंग में सिल्वर मेडल आया, अभी श्रीलंका संग क्रिकेट का मुकाबाल जारी है. वहीं हॉकी में पाकिस्तान से सेमीफाइनल मुकाबला होगा.
एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडलवीर
| क्र.सं. | खिलाड़ी / टीम | इवेंट | खेल | मेडल |
|---|---|---|---|---|
| 1. | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 2. | इलावेनिल वलारिवन | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 3. | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 4. | सुचिका तरियाल | विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा | MMA | ब्रॉन्ज |
| 5. | रुद्रांक्ष पाटिल | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 6. | हिमांशु ढिल्लों | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 7. | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | विमेंस क्रिकेट | क्रिकेट | गोल्ड |
| 8. | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल | विमेंस स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 9. | अनंतजीत नरुका, मेराज खान और भवतेघ गिल | मेन्स स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 10. | जय मीणा | मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस | सॉफ्ट टेनिस | ब्रॉन्ज |
| 11. | मीराबाई चानू | विमेंस 49 किग्रा | वेटलिफ्टिंग | सिल्वर |
| 12. | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | मेन्स टीम बैडमिंटन | बैडमिंटन | ब्रॉन्ज |
| 13. | सतनाम सिंह और सलमान खान | मेन्स डबल स्कल्स | रोइंग | ब्रॉन्ज |
| 14. | रोशिबिना देवी नाओरेम | विमेंस 60 किग्रा वुशू | वुशू | सिल्वर |
| 15. | अनंतजीत नरुका, परिनाज धालीवाल | मिक्स्ड स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 16. | सीमा कुमारी | विमेंस 10000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 17. | मनु, पूवम्मा, विशाल और विथ्या | मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 18. | ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार | मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 19. | कमलजीत और सुरुचि सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम | निशानेबाजी | गोल्ड |
| 20. | दीया चिताले और मानुष शाह | मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस | टेबल टेनिस | ब्रॉन्ज |
| 21. | मनप्रीत कौर | विमेंस शॉट पुट | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 22. | गुलवीर सिंह | मेन्स 10000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 23. | बरानिका एलंगोवन | विमेंस पोल वॉल्ट | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 24. | सावन बरवाल | मेन्स मैराथन | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 25. | तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोद | विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 26. | जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार | मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश | स्क्वैश | ब्रॉन्ज |
| 27. | महिला कबड्डी टीम | विमेंस कबड्डी | कबड्डी | गोल्ड |
| 28. | पुरुष कबड्डी टीम | मेन्स कबड्डी | कबड्डी | गोल्ड |
| 29. | तजिंदरपाल सिंह तूर | मेन्स शॉट पुट | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 30. | प्राची चौधरी | विमेंस 400 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 31. | अभय सिंह | मेन्स सिंगल्स स्क्वैश | स्क्वैश | सिल्वर |
| 32. | अनाहत सिंह | विमेंस सिंगल्स स्क्वैश | स्क्वैश | सिल्वर |
| 33. | हरिता भद्रा | विमेंस 200 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 34. | एन्सी सोजन | विमेंस लॉन्ग जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 35. | तेजस्विन शंकर | मेन्स डेकाथलॉन | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 36. | पारुल चौधरी | विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 37. | सर्वेश कुशारे | मेन्स हाई जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 38. | पिंकी बलहारा | विमेंस 78 क्रिग्रा कुराश | कुराश | ब्रॉन्ज |
| 39. | ईशा सिंह | विमेंस 25 मीटर पिस्टल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 40. | विथ्या रामराज | विमेंस 400 मीटर हर्डल्स | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 41. | गुलवीर सिंह | मेन्स 1500 मीटर रेस | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 42. | पारुल चौधरी | विमेंस 5000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 43. | मुरली श्रीशंकर | मेन्स लॉन्ग जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 44. | यशवीर सिंह | मेन्स जैवलिन थ्रो | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 45. | रोहित यादव | मेन्स जैवलिन थ्रो | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 46. | नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर | विमेंस ट्रैप टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 47. | नीरू ढांडा | विमेंस ट्रैप | निशानेबाजी | गोल्ड |
| 48. | नरेंद्र बेरवाल | मेन्स 90+ क्रिग्रा बॉक्सिंग | मुक्केबाजी | ब्रॉन्ज |
| 49. | गुलवीर सिंह | मेन्स 5000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 50. | गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता और स्नेहा | मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 51. | पूजा सिंह | विमेंस हाई जंप | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 52. | किरण, विथ्या, प्राची और पूवम्मा | विमेंस 4x400 मीटर रिले | एथलेटिक्स | गोल्ड |
| 53. | धर्मवीर, मनु, जय और विशाल | मेन्स 4x400 मीटर रिले | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 54. | चिकिथा, पृथिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम | विमेंस कंपाउंड टीम | तीरंदाजी | गोल्ड |
| 55 | चिकिथा और साहिल जाधव | मेन्स कंपाउंड टीम | तीरंदाजी | गोल्ड |
| 56. | प्रिया घंघस | विमेंस 60 किग्रा बॉक्सिंग | मुक्केबाजी | ब्रॉन्ज |
| 57. | कायनन चेनाई और नीरू ढांडा | मिक्स्ड ट्रैप टीम | निशानेबाजी | गोल्ड |
| 58 | कपिल पोखरिया | मेंस 90 किग्रा बॉक्सिंग | मुक्केबाजी | ब्रॉन्ज |
| 59 | साहिल जाधव-कुशल दलाल-मणिरत्नम गणेश | मेन्स कंपाउंड टीम | तीरंदाजी | गोल्ड |
| 60. | सुनील कुमार | मेंस 87 किग्रा (ग्रीको-रोमन) | कुश्ती | ब्रॉन्ज |
| 61 | तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंंह | स्क्वैश (महिला टीम ) | स्क्वैश | ब्रॉन्ज |
| 62 | प्रिंस नोबल- मनु फ्रांसिस | सेलिंग (स्किफ इवेंट) | सेलिंंग | सिल्वर |
भारत ने 2026 Asian Games में सेलिंग में अपना पहला मेडल जीत लिया है. प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी ने पुरुषों के स्किफ इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
भारत के ग्रीको-रोमन पहलवान नितेश ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बना ली है. नितेश ने सेमीफाइनल में मंगोलिया के गंखुयांग गणबातार को टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार पर हराया. अब नितेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है.
एशियन गेम्स के महिला टीम स्क्वैश सेमीफाइनल में भारत को हांगकांग से 1-2 से हार मिली. इस हार के साथ भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. तन्वी खन्ना ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी को हराया, जबकि अनाहत सिंह 2-3 से करीबी मुकाबला हार गईं और चार मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा सकीं. निर्णायक मैच में जोशना चिनप्पा भी हार गईं.
स्क्वैश महिला टीम सेमीफाइनल में भारत की नजरें अब अनुभवी जोशना चिनप्पा पर हैं. निर्णायक मुकाबले में उनका सामना वर्ल्ड नंबर 39 त्जे लोक हो से है, जिन्हें 'टमाटो हो' के नाम से भी जाना जाता है. जोशना ने छह साल पहले एकमात्र मुकाबले में उन्हें हराया था, लेकिन इस बार शुरुआत में हो ने पहला गेम 11-4 से जीत लिया.
एशियन गेम्स की कुश्ती में भारत के अमन को पुरुषों के 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. अमन को अपने मुकाबले में 0-8 से शिकस्त मिली. हालांकि, अमन की मेडल की उम्मीद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. वह आगे ब्रॉन्ज मेडल की दौड़ में बने रह सकते हैं. उनके लिए अब आगे के मुकाबले अहम होंगे.
एशियन गेम्स की कुश्ती में भारत के नितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. नितेश ने शुरुआती राउंड में अमनबेरदी अगामामेदोव को 7-1 से हराया. नितेश ने मुकाबले में शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी और अपने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ एक अंक लेने दिया. 7-1 की इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
एशियन गेम्स की कुश्ती में भारत को झटका लगा है. पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के शुरुआती राउंड में भारतीय पहलवान सुमित को ईरान के पहलवान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ईरानी पहलवान ने मुकाबला अपने नाम करते हुए सुमित का आगे बढ़ने का रास्ता रोक दिया. सुमित के लिए 60 किग्रा वर्ग में यह शुरुआत निराशाजनक रही.
एशियन गेम्स में आज भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. सुबह के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को लगातार तीन झटके लगे.
वॉलीबॉल: पुरुष क्वार्टर फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 से हार मिली.
आर्चरी: महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में चिकीथा तनिपर्थी को हार का सामना करना पड़ा.
स्क्वैश: महिला टीम इवेंट में अनाहत सिंह को हार मिली. उनके मुकाबले के बाद भारत हांगकांग के खिलाफ सेमीफाइनल में 0-1 से पीछे हो गया.
एशियन गेम्स में गुरुवार सुबह को 8 बजे तक सबसे आगे मेडल टेबल में चीन है. फिर जापान और रिपब्लिक ऑफ कोरिया यानी साउथ कोरिया है. भारत फिलहाल मेडल टेबल में 8वें नंबर पर है.

एशियन गेम्स के पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म हो गया. वर्ल्ड रैंकिंग में भारत 48वें और पाकिस्तान 39वें स्थान पर है. मुकाबले में पाकिस्तान ने तीनों गेम अपने नाम करते हुए भारत को कोई मौका नहीं दिया.

एशियन गेम्स की महिला 62 किग्रा कुश्ती में भारत की मानसी ने शानदार शुरुआत की है. उन्होंने शुरुआती राउंड में कजाखिस्तान की पहलवान को 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. मानसी ने पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी और कजाख पहलवान को ज्यादा मौके नहीं दिए. इस जीत के साथ उन्होंने महिला 62 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है.
भारत को एशियन गेम्स की महिला टीम स्क्वॉश सेमीफाइनल में शुरुआती झटका लगा है. अनहत सिंह को मौजूदा एशियन गेम्स मेडलिस्ट और वर्ल्ड नंबर-25 चान सिन युक के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. अनहत ने मुकाबले में कड़ी टक्कर दी, लेकिन तीसरे गेम में उनके पास 4 पॉइंट थे, जिन्हें वह भुना नहीं सकीं. इसके बाद चान सिन युक ने वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. अनहत की हार के बाद भारत महिला टीम सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ 0-1 से पीछे हो गया है.
भारतीय पहलवान अमन ने एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन 77 किग्रा वर्ग के अपने शुरुआती मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. अमन मुकाबले में एक समय 2-6 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और 8-6 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ अमन ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. 2-6 से पिछड़ने के बाद अमन की यह वापसी मुकाबले का सबसे खास पल रही.
वॉलीबॉल (पुरुष) अपडेट: पाकिस्तान ने दूसरा सेट 25-23 से जीतकर भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है.

पाकिस्तान संग वॉलीबॉल मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से पिछड़ रही है. उसे पहले सेट में हार मिली थी. मेन्स क्वार्टर फाइनल के पहले सेट में पाकिस्तान ने भारत को 25-19 से हराया. दूसरा सेट रोमांचक पड़ाव पर है.

एशियन गेम्स के 12वें दिन की कवरेज में आपका स्वागत है.