scorecardresearch
 

मां दुर्गा ने दिया था भगवान राम को विजयी होने का आर्शीवाद

मां ने श्री राम को दिया था विजय का आर्शीवाद, जानें आज किस पूजा विध‍ि से प्रसन्न होती हैं मां...

Advertisement
X
मां दुर्गा
मां दुर्गा

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है. आज के दिन दिव्य शक्तियों वाली मां सिद्धिदात्री की उत्तम विधि से उपासना करने से जीवन की हर छोटी-बड़ी कामना की पूर्ति का वरदान मिलता है. क्योंकि मां सिद्धिदात्री अपने किसी भी भक्त को दुखी और अतृप्त नहीं रहने देतीं.

अपने भक्तों को सिद्धि प्रदान करती हैं. आज के दिन यदि नियमानुसार भक्त पूजन करें तो मां उन्हें मनचाहा वरदान देती हैं.

ऐसा कहा जाता है कि रावण के साथ युद्ध करने से पहले श्री राम ने मां दुर्गा की पूजा की थी और इसके बाद ही श्री राम को विजय प्राप्त हुई थी.

- सुबह-सुबह स्थान करें और मन से शुद्ध रहते हुए मां के सामने बैठें.

- उनके सामने दीपक जलाएं और उन्हें नौ कमल के फूल अर्पित करें

- इसके बाद को नौ तरह के खाद्य पदार्थ भी अर्पित करें

Advertisement

- फिर मां के मंत्र "ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः" का यथाशक्ति जाप करें

- अर्पित किये हुए कमल के फूल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखें

- देवी को अर्पित किए हुए खाद्य पदार्थों को पहले निर्धनों में बांटें फिर स्वयं भी ग्रहण करें

ऐसा करने से आपके जीवन के कष्टों और शत्रुओं का नाश हो जाएगा.

Advertisement
Advertisement