scorecardresearch
 

Office Vastu Tips: चाहिए इंक्रीमेंट-प्रमोशन! ऑफिस टेबल से आज ही हटा दें ये चीजें

Office Vastu Tips: क्या आपके करियर में भी रुकावटें आ रही हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस टेबल पर रखी कुछ चीजें नकारात्मकता और राहु दोष बढ़ाती हैं. अपनी डेस्क से तुरंत हटा दें ये अशुभ चीजें और देखें बदलाव.

Advertisement
X
कहीं आपकी ऐसी ऑफिस डेस्क तो नहीं रोक रही प्रमोशन? (Photo: AI Generated)
कहीं आपकी ऐसी ऑफिस डेस्क तो नहीं रोक रही प्रमोशन? (Photo: AI Generated)

Office Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही विशेष माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारे काम करने की जगह यानी ऑफिस टेबल का हमारे करियर, तरक्की और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ता है. अगर ऑफिस टेबल पर कुछ ऐसी चीजें रखी हों जो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, तो काम में बाधाएं आने लगती हैं और तनाव बढ़ता है. आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ऑफिस की टेबल से कौन सी चीजें हटानी चाहिए. 

टूटी हुई चीजें

ऑफिस टेबल पर रखी कोई भी टूटी हुई चीज, जैसे चटका हुआ कप, टूटा हुआ पेन स्टैंड या शीशा, तरक्की को रोकता है. इसके अलावा, टेबल पर या ऑफिस की दीवार पर बंद घड़ी रखना भी समय और करियर के थम जाने का कारण माना जाता है.

क्या करें: टूटे हुए सामान को तुरंत हटा दें. बंद घड़ी में या तो नई बैटरी डालें या उसे वहां से हटा दें.

सूखे हुए पौधे

अक्सर लोग अपनी ऑफिस टेबल को सजाने के लिए और पॉजिटिव ऊर्जा के लिए उनपर छोटे छोटे पौधे रख लेते हैं. लेकिन, टेस्क पर रखे अगर सूखने लगे तो वह सकारात्मक की जगह नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगते हैं. इसलिए, जैसे ही ऑफिस टेबल पर रखा मुरझाने लगे, उसे तुरंत हटा दे. 

क्या करें- उसकी जगह हरा-भरा और ताजा पौधा जैसे मनी प्लांट, बैंबू प्लांट या लिली लगाएं. 

Advertisement

कैंची, चाकू या धारदार चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टेबल पर कैंची, पेपर कटर या अन्य धारदार चीजें हमेशा खुली या सामने नहीं रखनी चाहिए. ये चीजें रिश्तों और काम में तनाव या कट पैदा करने का कारण बन सकती हैं.

क्या करें: इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें हमेशा दराज के अंदर छिपाकर रखें.

बिखरे हुए कागज या पुरानी फाइलें

ऑफिस टेस्क पर फाइलों और कागजों का ढेर लगा रहना भी मानसिक तनाव बढ़ाता है, जो कि सही निर्णय के लिए बहुत ही अशुभ माना जाता है. इसके अलावा, धूल जमी हुई पुरानी फाइलें राहु के प्रभाव को बढ़ा सकती हैं, जिससे काम में अनचाही देरी होती है.

क्या करें: बेकार कागजों को तुरंत डस्टबिन में डालें और जरूरी फाइलों को व्यवस्थित करके सही जगह पर रखें.

उदास करने वाली तस्वीरें

कई लोग अपनी टेबल पर ऐसी तस्वीरें या शोपीस रख लेते हैं जो देखने में आक्रामक या उदास करने वाले होते हैं (जैसे रोते हुए बच्चे की तस्वीर, डूबता हुआ जहाज, या हिंसक जानवरों की फोटो). ये विचार प्रक्रिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं.

क्या करें: हमेशा सकारात्मकता बढ़ाने वाली तस्वीरें लगाएं, जैसे उगता हुआ सूरज, दौड़ते हुए सफेद घोड़े या कोई प्रेरणादायक विचार. 

जूठे बर्तन या खाली बोतलें

Advertisement

काम खत्म होने के बाद भी टेबल पर चाय के खाली कप, जूठे बर्तन या खाली पानी की बोतलें छोड़ देना वास्तु में बहुत बड़ा दोष माना जाता है. इससे धन की हानि होती है और दरिद्रता बढ़ती है.

क्या करें: खाने-पीने के तुरंत बाद बर्तनों को टेबल से हटा दें और टेबल को साफ-सुथरा रखें.

एक अतिरिक्त और जरूरी वास्तु टिप

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी ऑफिस टेबल के उत्तर-पूर्व (North-East) कोने को हमेशा खाली और साफ रखें. इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा और नए विचार आते हैं. टेबल को हमेशा व्यवस्थित रखने से काम में आपका मन लगेगा और करियर में लगातार तरक्की के योग बनेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement