नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर अलग-अलग पक्षों का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. सोनम वांगचुक छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भरोसा चाहते हैं, जबकि सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत कई मांगों पर अड़ी है. दूसरी ओर कांग्रेस इस मुद्दे पर संसद में चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग लगातार उठा रही है.