Vastu Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में पैसा टिके, बरकत हो और परिवार हमेशा खुशहाल रहे. अक्सर हम इसके लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बरकत और सुख-शांति का सीधा संबंध हमारी रसोई से होता है? वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि रसोई घर न केवल हमारे खाने की जगह है, बल्कि यह हमारे घर का सबसे बड़ा एनर्जी सेंटर है. अगर किचन में कुछ छोटी-छोटी चीजों को सही ढंग से रखा जाए, तो घर में धन तेजी से तो बढ़ता ही है साथ ही फालतू के खर्चे अपने आप कम होने लगते हैं. इसके विपरीत, अगर रसोई में चीजें इधर-उधर फैली हों या उसमें वास्तु दोष हो, तो लाख कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता. जानते हैं ऐसे आसान वास्तु उपाय के बारे में जो आपकी रसोई की कमियां दूर करके घर में पैसों या इनकम का जरिया बढ़ा देंगे.
1. खाली नमक का डिब्बा:
वास्तु में नमक को धन से जोड़कर देखा जाता है. रसोई में नमक का डिब्बा कभी भी खाली नहीं होना चाहिए, वरना यह दरिद्रता दोष को बुलावा देता है. नमक को कांच के जार में रखें, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
2. गंदा फ्रिज:
फ्रिज में बासी खाना या सड़ी हुई सब्जियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा दोष पैदा होता है. वास्तु कहता है कि सड़ती हुई चीजें घर की बरकत को रोकती हैं, इससे बेवजह की बीमारियों पर पैसा खर्च होता है, इस लिए फ्रिज को हमेशा साफ रखें.
3. बिखरे हुए मसाले
अगर किचन में मसाले और डिब्बे बिखरे रहते हैं, तो यह अव्यवस्था को खींचने का काम करती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है और घर में शांति नहीं रहती. वहीं चीजों को सही जगह रखने से अनुशासन आता है.
4. गैस और सिंक का पास होना
वास्तु में अग्नि (गैस) और जल (सिंक) को विपरीत तत्व माना गया है. इनका पास होना अग्नि-जल संघर्ष दोष पैदा करता है. इससे घर में बचत नहीं हो पात, इससे फिजूलखर्ची बढ़ती है. इनके बीच दूरी रखें या कोई पार्टीशन लगाएं.
5. बंद पड़े उपकरण
किचन के आग्नेय कोण में रखे माइक्रोवेव या ओवन अगर लंबे समय से बंद पड़े हैं, तो यह ऊर्जा अवरोध दोष उत्पन्न करते हैं. यह घर में ठहरे हुए पानी की तरह काम करता है, जिससे धन का प्रवाह रुक जाता है. इन्हें इस्तेमाल में रखें.
6. डस्टबिन और झाड़ू
अक्सर लोग जगह की कमी के कारण किचन में ही डस्टबिन (कूड़ेदान) या झाड़ू रख देते हैं. वास्तु के अनुसार, रसोई में इनका होना धन अवरोध दोष पैदा करता है, जो बरकत को पूरी तरह रोक देता है.
टिप्स:
जूठे बर्तन: रात को सोने से पहले किचन के बर्तन साफ जरूर करें. जूठे बर्तन छोड़ना अन्न ऋण दोष पैदा करता है.
आईना (Mirror): किचन में आईना न लगाएं, यह अग्नि दोष को दोगुना कर देता है.
व्यवस्था: मसाले के डिब्बों को सलीके से रखें, बिखराव तनाव बढ़ाता है.
सेंधा नमक: वास्तु दोष दूर करने के लिए रसोई में सेंधा नमक (Rock Salt) के पानी से पोंछा लगाना बहुत प्रभावशाली माना जाता है. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है , जिससे बरकत बढ़ती है.
रंगों का चुनाव: रसोई की दीवारों पर हल्का गुलाबी, नारंगी या क्रीम रंग करवाएं. वास्तु के अनुसार, किचन में गहरे लाल या काले रंग का अत्यधिक उपयोग धन को रोक सकता है.
अन्नपूर्णा का चित्र: रसोई की उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में मां अन्नपूर्णा का एक छोटा सा चित्र या प्रतिमा रखने से घर में कभी अनाज और धन की कमी नहीं होती.