scorecardresearch
 

चतुर्थी पर बप्पा का ऐसा रूप आपने पहले कभी नहीं देखा होगा...

पांडालों और घरों में बप्पा का आगमन शुरू हो चुका है और इसी के साथ हैदराबाद में गणपति की एक मूर्ति सबकी श्रृद्धा का केंद्र बनी हुई है...

Advertisement
X
गणेश चतुर्थी 2016
गणेश चतुर्थी 2016

गणेश चतुर्थी पर पूरा देश गणपति बप्पा मोरया के रंग में रंग चुका है और हर शहर में गणपति पंडालों को अलग-अलग तरीके से सजाया गया है. कहीं पर फूलों के गणपति विराजमान हो रहे हैं तो कहीं पर इको फ्रेंडली गणेशा को स्थापित किया जा रहा है. इसी कड़ी में हैदराबाद शहर में भी गणपति की एक ऐसी ही प्रतिमा सबको आकर्षित कर रही है.

इस साल मशहूर खैतराबाद गणेश पंडाल ने गणपति की 58 फुट प्रतिमा को स्थापित किया है. इस मौके पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के गवर्नर ई.एस.एल. नरसिम्हन अपनी के साथ की. राज्य सरकार इस साल लोगों को ज्यादा से ज्यादा इको फ्रेंडली गणेश पूजन के लिए प्रेरित कर रही है.

हैदराबाद की नगरपालिका के कर्मचारियों ने शहर में क्ले से बनी गणेश मूर्तियों को लोगों के बीच बांटा ताकि इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके. हैदराबाद हाई कोर्ट ने पंडालों पर 15 फुट तक की मूर्ति स्थापित करने की इजाजत दी है और इसी के साथ हुसैन सागर लेक को विसर्जन के समय पॉल्युशन फ्री रखने की भी अपील की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement