scorecardresearch
 

मुकेश अंबानी ने शिरडी मंदिर को 90 लाख का मेडिकल उपकरण किया गिफ्ट

मुकेश अंबानी जितने बड़े उद्योगपति हैं, उनका दिल भी उतना ही बड़ा है. तभी तो उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट को 90 लाख रुपये के मेडिकल उपकरण गिफ्ट किए हैं... जानिये क्या है पूरी खबर

Advertisement
X
mukesh ambani sai nath shirdi
mukesh ambani sai nath shirdi

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल को अपने 60वें जन्म दिन के अवसर पर महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल को करीब 90 लाख रुपये के मेडिकल उपकरण दान में दिए हैं.

ट्रस्ट की कार्यकारी अधिकारी और महिला आईएएस अधिकारी रुबल अग्रवाल ने बताया कि ये दान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जी. टी. वाशी द्वारा मिले ईमेल के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा किया गया है.


दान के तहत 10 लाख रुपये मूल्य की एनेस्थिसिया मशीन, 10.50 लाख रुपये एलईडी लाइट सोर्स, 25 लाख कीमत की शैडोलेस लैंप, 20 लाख रुपये की कीमत वाली दो इंटेंसिव केयर यूनिट वेंटिलेटर और 20 लाख रुपये कीमत की एक न्यूरोड्रिल मशीन शामिल है.

इन सभी मेडिकल उपकरणों और एक्सेसरीज का इस्तेमाल एसएसएसटी द्वारा अहमदनगर जिले की शिरडी में चलाई जा रही मल्टी-स्पेशियलिटी श्री साईनाथ अस्पताल में किया जाएगा.

Advertisement

उन्होंने बताया कि इससे अंबानी के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं को श्री साई प्रसादालय के रूप में मुफ्त भोजन मुहैया कराने के लिए 4 लाख रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं.


साईबाबा के मंदिर में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर से जुड़े विशाल भोजनकक्ष में भारी छूट पर भोजन मुहैया कराई जाती है.

Advertisement
Advertisement