scorecardresearch
 

महानवमी के दिन मध्यरात्र‍ि जलाएं मां के सामने दीया, होगा ये फायदा

अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता और आर्थ‍िक रूप से परेशान हैं या नौकरी नहीं मिल रही है तो नवमी की रात करें ये उपाय...

Advertisement
X
मां के सामने जलाएं दीया
मां के सामने जलाएं दीया

नवरात्र‍ि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. इनकी पूजा करने से नवरात्रि के 9 दिनों का फल प्राप्त हो जाता है. जीवन में सफलता और विजय प्राप्त होती है. इस दिन देवी की उपासना अवश्य करें.

अगर आप चाहते हैं कि आप अपने करियर में सफलता हासिल करें और आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिले तो ये उपाय करें...

- मध्य रात्री के समय मां के समक्ष दीपक जलाएं. मां को नौ कमल के फूल अर्पित करें.

- इसके बाद मां को नौ तरह के खाद्य पदार्थ भी अर्पित करें.

- फिर मां के मंत्र "ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः" का जाप करें या नवार्ण मंत्र "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे" का जाप करें.

- अर्पित किए हुए कमल के फूल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखें.

Advertisement

- खाद्य पदार्थों से पहले निर्धनों को भोजन कराएं. इसके बाद स्वयं भोजन करें

हवन करने का मिलेगा विशेष लाभ

हवन करने का विशेष लाभ प्राप्त होता है. इस दिन यदि भक्त हवन करता है तो उसकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. अलग-अलग मनोकामना के लिए अलग तरह से हवन करना चाहिए...

1. रोजगार और नौकरी के लिए

नीम की लकड़ी पर सरसों से हवन करें.

"ॐ शं शनैश्चराय स्वाहा" के मंत्र का प्रयोग करें

2. धन की समस्याओं के निवारण के लिए

- आम की लकड़ी पर खीर से हवन करें.

"ॐ श्रीं श्रीयै स्वाहा" के मंत्र का प्रयोग करें.

3. शत्रु बाधा और विरोधियों की शांति के लिए

नीम की लकड़ी पर काले तिल से हवन करें.

"ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे स्वाहा" के मंत्र का प्रयोग करें.

4. संतान प्राप्ति के लिए

आम की लकड़ी पर माखन-मिसरी से हवन करें.

"ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" के मंत्र का प्रयोग करें.

5. बाधा नाश या किसी विशेष कार्य में सिद्धि के लिए

आम की लकड़ी पर घी और करें.

"ॐ गं गणपतये नमः" के मंत्र का प्रयोग करें.

6. निरोगी भव

अपने नियमित लगाने वाले तेल में रतनजोत के कुछ टुकड़े डाल लें.

इस तेल के नियमित प्रयोग से बालों का रंग अच्छा रहेगा.

Advertisement

शुभ पहर

शुभ पहर है - सायं 07.00 से रात्रि 08.30 तक

इस समय में मां को नारियल का भोग लगाएं

जीवन की तमाम बाधाएं दूर होंगी

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement