धनु (Sagittarius Horoscope): धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी, बड़े फैसले करने का वक्त है, छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी ना हों, अपने काम में मन लगाएं. शुभ रंग रहेगा हल्का पीला और उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं. बता दें कि धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है. इस राशि के लोग आध्यात्मिक प्रकृति के होते हैं. इस राशि के लोग काफी बेचैन भी रहते हैं. इस राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार है और लकी नंबर 3, 12, 21 और 30 है. इस राशि के लोगों में उदारता, परोपकार, निडर, स्वतंत्र और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना होती है. वीडियो में देखें कैसा रहेगा आज का दिन. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें- राशिफल.