कन्या
nine of pentacles
आज का दिन आप के लिए हर क्षेत्र में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखने में सहयोगी है. लोग आपकी बात को हरसंभव पूरा करने का प्रयास बनाए रखेंगे. कर्मचारी आज्ञापालक बने रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा. मनोभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ते रहेंगे. लोगों को आकर्षिक करने में आगे रहेंगे. व्यवहार व्यक्तित्व असरकारी रहेगा.
आर्थिक मामलों पर बल देंगे. शुभता का संचार रहेगा. पद प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे. कारोबारी नजरिया स्पष्ट रहेगा. संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. यात्राओं की संभावना बनी रहेगी. विभिन्न मोर्चाें पर सफलता पाएंगे. वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा. जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है. आलस्य व ढिलाई न दिखाएं. विनम्रता से काम निकालें.
स्वास्थ्य: व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी. स्वास्थ्य एवं खानपान बल पाएगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में समय बढ़ाएंगे. समकक्षों का समर्थन रहेगा. वाणिज्यिक उपलब्धियों को बढावा मिलेगा.
रिश्ते: घर में इच्छित वातावरण रहेगा. करीबियों से मेलजोल का भाव बनाए रखेंगे. मेहमान आएंगे.