कन्या (Virgo):-
Cards:- The Empress
आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आ रहा है. किसी विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें .माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें यदि सामने वाला कोई सलाह दे रहा है.तो उस पर ध्यान अवश्य दें.कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा सख्त और अनुशासित रवैया अपनाना पड़ सकता है.संभव है, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो.आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा किसी के भी साथ ज्यादा निजी या जरूरी जानकारी साझा करने से बचें.
शेयर बाजार या लॉटरी खेलने वाले लोगों के लिए समय अच्छा साबित होगा.राजनीति में जाने की इच्छा पूरी हो सकती है.कुछ नए प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होने से इस इच्छा को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. गलतियों का दोहराव ना करें. कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें.सामने वाला कार्यों को कितनी गंभीरता से लेगा. इस बात पर एकदम से विश्वास ना करें.प्रिय के साथ चल रही अनबन को समाप्त कर अच्छा समय बिताने की योजना बना सकते हैं .किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने पर परिजनों के साथ विचार हो सकता है.संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
स्वास्थ्य: गलत खानपान से बचें. पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी.
रिश्ते: भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.जीवनसाथी को कीमती उपहार देंगे.