Virgo/Kanya rashi, Aaj Ka Rashifal- सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. अनुकूल समय बना हुआ है. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. घर में शुभता का संचार रहेगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. कार्य व्यापार बना रहेगा. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. सभी ़क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सामाजिक गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सहकारिता बढ़ेगी.
धन लाभ - लाभ और विस्तार पर बल बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा. मनोवांछित लाभ संभव हैं. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. कार्यस्थल पर समय देंगे. कामकाजी संबंधों में सुधार आएगा. सबको जोड़े रखेंगे. व्यापार में पहल करेंगे. सहयोग का भाव रहेगा. यात्रा हो सकती है. प्रयासों में सफल होंगे. भरोसा बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में तेजी आएगी. पेशेवरों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. निसंकोच रहेंगे.
प्रेम मैत्री- मेहमानों का आना बना रहेगा. चहुंओर हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. रिश्तों पर ध्यान देंगे. सुख सौख्य बनाए रखेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. प्रियजन संग समय बिताएंगे. मित्र सहायक होंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. बंधुजनों से भेंट होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सामंजस्यता बनी रहेगी. उपलब्धियां बढ़ेंगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. मनोयोग से कार्य करेंगे. स्वास्थ अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा.
शुभ अंक : 3 5 6 और 7
शुभ रंग : समुद्री
आज का उपाय : देवी मां की पूजा वंदना करें. जनहित के कार्यों सें जुड़ें. पुण्यार्जन बढ़ाएं.