वृष
द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए अनुभव और आत्मचिंतन पर जोर देने का संकेतक है. किसी भी कार्य को करने में जल्दी न दिखाएं. उचित मूल्यांकन के उपरांत कदम बढ़ाएं. बहकावे अथवा दबाव में कार्य करने से बचें. जिम्मेदार लोगों से भेंट मुलाकात बनाए रखें. रिश्तों में सहज बने रहेंगे. धैर्यपूर्वक विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाएं. कार्यगति धीमी रहेगी.
लक्ष्यों में निरंतरता पर जोर रखें. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. नजदीक के वातावरण पर नजर बनाए रखेंगे. विविध सूचनाओं को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें. आर्थिक मामलों में ढिलाई न दिखाएं. चर्चा संवाद में स्पष्टता से पक्ष रखें. कार्यों को परिणाम तक पहुंचाने की कोशिश होगी. अप्रत्याशित स्थिति से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत साधारण बनी रहेगी. स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं. नियम पालन बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक वाद-विवाद से बचें. लेनदेन में सावधान रहें. व्यवस्था पर जोर बनाए रखें.
रिश्ते: घर का वातावरण सहज बना रहेगा. नकारात्मक बातों से बचें. संबंध सामान्य बने रहेंगे.