वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of swords
किसी से जरूरत से ज्यादा उम्मीद करना परेशानी में डाल सकता है. आमदनी से ज्यादा खर्चा न करें. बेकार की बातों में समय बर्बाद न कर शांत रहना बेहतर होगा. कार्यों को पूरा करने में अनैतिक साधनों का उपयोग नुकसान में डाल सकता है. इससे मान सम्मान की हानि भी हो सकती है. गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखें. किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति को बातों से आहत कर सकते है.
इस समय गलती की माफी मांगना चाहिए. यात्राओं के लिए अभी शरीर कमजोर हो सकता है. इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करें. ऐसे लोगों के साथ जुड़ सकते हैं जो भविष्य के रुझानों को समझने में मदद करेंगे. व्यक्तित्व और रूप रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित हो सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते को सुधारने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो रहे है जिसके चलते सभी लोग चिंतित हो सकते है.
स्वास्थ्य:बुरे व्यसनों से दूर रहें. स्वास्थ्य रहने के लिए दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति: धन लाभ हो सकता है. पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है.
रिश्ते: पुराने मित्रों से मुलाकात नए बदलाव लेकर आ सकती है.