मिथुन (Gemini):-
Cards:- Seven of cups
आपने अपने रिश्तों को लेकर बहुत धोखे खाए है. प्यार ने, परिवार ने,मित्रों ने सभी ने कही न कही किसी न किसी रूप में आपके साथ छल किया है. आपने खुद को हर परिस्थिति में सामना करते हुए पाया है. बस एक विश्वास अपने ईश्वर का. अब आप अपने जीवन को अध्यात्म की राह पर लाने की कोशिश कर रहे है. आप कोशिश कर रहे है,की कुछ ऐसा कर जिससे आप लोगों की मदद कर पाए. किसी की खुशी आपको खुशी देती है.
आपके सामने कई अवसर है,एक अच्छे सफल जीवन के. सभी अवसर लुभावने प्रतीत हो रहे है. आप सही अवसर का चयन करने में थोड़ी दुविधा महसूस कर रहे है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन की जरूरत है. आपकी दुविधा को दूर करने के लिए. यदि आप ने जरा भी गलत चयन कर लिया,तो आप सही राह से दूर हो जाएंगे. और आगे चलकर हो सकता है, कि आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़े.